राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। अमरकंटक एक्सप्रेस से बुधवार को रायपुर आया 500 किलो पैक्ड पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। इसके अलावा तीन अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन, तेलघानी नाका से प्रांशु राय उर्फ गोलू से जब्त 100 किलो पनीर और तिल्दा से लिए गए पनीर के नमूनों की जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इनमें रेलवे स्टेशन से जब्त खुले पनीर तथा तिल्दा स्थित कृष्णा डेयरी से लिया गया खुला पनीर खाद्य विश्लेषक की जांच में अमानक पाया गया है। अमानक घोषित नमूनों के विक्रेताओं और संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट में अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारकर रायपुर लाए जा रहे पैक्ड पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया है। विभाग ने इसे “मानक में खरा” श्रेणी में रखा है। यह पनीर शंकर ट्रेडर्स बसना, राठी ट्रेडर्स जगदलपुर, पंकज ट्रेडर्स नवरंगपुर, बादल जयपुरे और शुभम ट्रेडर्स सरायपाली ने मंगाया था। दो नमूने एक ही दिन यानी तीन अगस्त को लिए गए थे। एक नमूना पांच अगस्त को लिया गया। विभाग ने अब तीनों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। इस बात को लेकर चर्चा है कि भोपाल से आए पनीर की जांच रिपोर्ट महज 24 घंटे में सार्वजनिक की गई। इससे पहले 19,000 किलो पनीर की जब्ती हुई थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इन प्रकरणों पर अब तक चालान भी पेश नहीं किया गया। प्रतिबंध के बाद लगातार निरीक्षण और नमूना जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। – विनोद गुप्ता, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
Trending
- कग वेाथेर 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम… उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सासकि 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये पाने वाला देश का बना पहला राज्य – राष्ट्रवाणी
- अमरकंटक एक्सप्रेस से आया 500 किलो पनीर जांच में सही पाया गया, खुले पनीर के सैंपल अमानक – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन… दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- राजनंदगांव में भाजपा ने गुटबाजी पर लिया बड़ा एक्शन! पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद कड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बरसात में बढ़ा गजराज का कहर : धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथियों का डेरा, तीन दिन में 6 मकान, 83 किसानों की फसलें तबाह – राष्ट्रवाणी

