राष्ट्रवाणी: आशुतोष तिवारी, जगदलपुर. बस्तर में नौकरी पाने की चाहत अब ठगों के लिए कमाई का जरिया बन गई है. सरकारी नौकरी का सपना दिखाया और बदले में लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए गए. मामला सिर्फ एक-दो शिकायतों तक सीमित नहीं है, बल्कि पिछले सात महीनों में यानी 2026 में अबतक ऐसे 38 मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों की जांच के बाद पुलिस ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन मामलों में ठगी की रकम करीब साढ़े छह करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. क्लर्क, चपरासी, शिक्षक और मेडिकल क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाया गया. अब बस्तर पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई के साथ ठगी की रकम वापस कराने पर भी जोर दे रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी का कोई भी ऑफर मिले तो भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें. दरअसल बस्तर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस के मुताबिक, 2026 में अब तक करीब 38 धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इन मामलों में कुल ठगी की रकम करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है. सबसे ज्यादा मामले कोतवाली और बोधघाट थाना क्षेत्र में दर्ज हुए हैं, जबकि परपा में भी ऐसे मामले सामने आए हैं. आरोपियों ने लोगों को अलग-अलग पदों पर नौकरी लगाने का भरोसा देकर पैसे लिए. पुलिस अब आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ठगी की रकम की अधिक से अधिक रिकवरी की कोशिश कर रही है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि नौकरी का ऑफर देने वाले व्यक्ति पर सीधे भरोसा न करें. जिस विभाग या संस्था में नौकरी लगाने की बात कही जा रही है, वहां सीधे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें. जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति का पुलिस से सत्यापन भी कराया जा सकता है. पुलिस का कहना है कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. ऐसे में नौकरी के लालच में जल्दबाजी करने के बजाय पहले जांच करें, क्योंकि एक गलत भरोसा लाखों रुपये का नुकसान करा सकता है.
Trending
- कगपसक सि रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पर बवाल, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम – राष्ट्रवाणी
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण – राष्ट्रवाणी
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज – राष्ट्रवाणी
- जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया ‘स्वदेशी अपनाने’ का संदेश – राष्ट्रवाणी
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21 अगस्त तक जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में गैस किल्लत से मिली राहत… अब 3 घंटे में मिलेगा 10 किलो का लपग सिलिंडर, इंदौर-भोपाल के बाद रायपुर में भी सेवा शुरू – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 38 पुलिसकर्मियों के तबादले, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ बदलाव, थानों से लेकर क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी

