राष्ट्रवाणी: सुरेश परतागिरी, बीजापुर। जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम संगमपल्ली (मद्देड) में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और बच्चों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया और उन्होंने पुलिस की घेराबंदी को लांघते हुए शराब दुकान के गेट को तोड़ डाला। इनके प्रदर्शन को कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने समर्थन देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना ग्राम सभा की सहमति और स्थानीय लोगों की मर्जी के खिलाफ इस दुकान को खोला जा रहा है, जिससे गांव में नशाखोरी बढ़ेगी और सामाजिक ताना-बाना बिगड़ेगा। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की जगह सरकार आदिवासी क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल इस दुकान को हटाने का आदेश जारी किया जाए अन्यथा आंदोलन और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन देने विधायक विक्रम मंडावी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “भाजपा सरकार स्कूलों को बंद कर आदिवासी युवाओं को नशे की लत लगा रही है, जहां शिक्षा और रोजगार के अवसर दिए जाने चाहिए, वहां सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। यह युवाओं को जानबूझकर बर्बाद करने की साजिश है।” उन्होंने आगे कहा कि बस्तर के आदिवासी युवा पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में नशे की दुकानें खोलना उनके जीवन को और बर्बाद करने जैसा है। विधायक ने प्रशासन से अपील की कि ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया जाए और शराब दुकान का प्रस्ताव तत्काल निरस्त किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि संगमपल्ली जैसे गांव में शराब दुकान खुलने से घरेलू हिंसा, आपसी झगड़े और युवाओं में नशाखोरी बढ़ने का खतरा है। कई महिलाओं ने भी प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई और कहा कि ना सिर्फ परिवारों की शांति भंग होगी बल्कि इसका असर खेती किसानी पर भी पड़ेगा। शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और बच्चों का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक का भी मिला समर्थनबीजापुर। जिले के भोपालपटनम विकासखंड अंतर्गत ग्राम संगमपल्ली (मद्देड) में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी… pic.twitter.com/aVurzz7V05
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी

