राष्ट्रवाणी: सुशील सलाम, कांकेर: जिले के लारगांव मरकाटोला स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने और जंगली जानवरों के लगातार मंडराते खतरे के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है और स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों के इस कड़े कदम के पीछे महज दो दिन पहले हुई एक दर्दनाक घटना है। गांव में भालू के अचानक हुए हमले में दो भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने स्कूल में बाउंड्रीवॉल, चार फॉरेस्ट बिड गार्ड और अभी भी पहाड़ी में मौजूद अन्य भालू का रेस्क्यू करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बीती रात भी गांव में भालू पहुंचा था और एक घर में घुसकर तोड़फोड़ मचाया है।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी

