राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। हाई कोर्ट ने बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) के पद पर चयन सूची में नाम आने के बावजूद नियुक्ति नहीं दिए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा वर्ष 2015 में पारित आदेश को रद कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी अभ्यावेदन को खारिज करते समय सक्षम अधिकारी को कारण स्पष्ट रूप से दर्ज करना आवश्यक है। मनीष राजपूत, रविशंकर देवांगन और दिनेश सिंह राजपूत सहित चार याचिकाकर्ताओं ने वर्ष 2012 में जारी विज्ञापन के आधार पर एमपीएचडब्ल्यू पद के लिए आवेदन किया था। चयन सूची में नाम आने के बावजूद उन्हें नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया। याचिकाकर्ताओं ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसे पहले खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने रिट अपील दायर की, जिसमें डिवीजन बेंच ने 30 अक्टूबर 2014 को याचिकाकर्ताओं को राज्य सरकार के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता दी थी। राज्य सरकार के निर्देश पर याचिकाकर्ताओं ने अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, लेकिन 16 सितंबर 2015 को स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त संचालक ने इसे खारिज कर दिया। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि इस आदेश में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। राज्य ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि 14 वर्ष बीत जाने के बाद अब याचिकाकर्ताओं के दावे पर पुनर्विचार करना उचित नहीं होगा। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने 2015 के आदेश को रद करते हुए मामले को संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को वापस भेज दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि याचिकाकर्ताओं को उचित सुनवाई का अवसर देने के बाद उनके अभ्यावेदन पर नए सिरे से निर्णय लें।
Trending
- कोयला खदानों, बिजली संयंत्रों, इस्पात संयंत्रों, बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ का पुनर्गठन – भारतीय पीएसयू
- भारतीय पीएसयू – बीआईडीयू की बैठक में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने सुरक्षा, कल्याण और करियर संबंधी मांगें उठाईं
- घाव हरा-भरा, पोर्टल पर ‘क्लोज’ का ठप्पा, छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को फर्जी तरीके से बंद करने पर अफसरों को चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में घर में घुसे नकाबपोशों ने बच्ची के गले पर चाकू अड़ाकर शिक्षक के घर से डेढ़ लाख रुपये लूटे – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पागल कुत्ते के काटने के बाद झोलाछाप ने लगा दिए टांके, साढ़े तीन साल के मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीपीटी की खाली 36 सीटों पर होगा दाखिला, स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू – राष्ट्रवाणी
- एनएलएमसी ने नीलामी से 35 आरआईएनएल प्लॉट वापस ले लिए, बोली लगाने की समय सीमा 1 नवंबर तक बढ़ा दी – भारतीय पीएसयू
- दिवाली से पहले शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, जारी सूची में 90 से अधिक कर्मचारियों का नाम शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी

