राष्ट्रवाणी: जगदलपुर/कोंडागांव। बस्तर संभाग में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो हफ्तों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज कोंडागांव में बस और ट्रक की भिड़ंत में 10 यात्री घायल हो गए। रेत के अवैध परिवहन से जुड़े बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। 27 जुलाई को बाड़ांजी थाना क्षेत्र के छापर भानपुरी में तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद 2 अगस्त को रायकोट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टिप्पर ने 16 वर्षीय स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं 4 अगस्त को लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के मांदर में तेज रफ्तार टिप्पर ने 3 वर्षीय मासूम की जान ले ली। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भारी नाराजगी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बेलगाम टिप्पर वाहनों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, कोंडागांव जिले में बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल फरसगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
- महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
- अक्टूबर में निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बारिश के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में रहेगा शुष्क दिवस
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती व पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- सफलता की कहानी : करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण वर्मा की किस्मत
- राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत
- CGPSC- DMF घोटाला: पूर्व CM के निज सचिव के ठिकाने पर 11 रहीं ED

