राष्ट्रवाणी: नरेश शर्मा, रायगढ़। लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव पैंट से बने फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे, निवासी भिखामपुरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नारद लहरे ने अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

