राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चलती ट्रेन के यात्री से मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोच के दरवाजे पर खड़े यात्री के हाथ में डंडा मारकर उसका फोन नीचे गिरा दिया था। फिर उसे उठा कर फरार हो गया था। पीड़ित कोरबा जिले के कटघोरा निवासी दीपक पटेल (32) ने मामले की शिकायत जीआरपी से की थी। वह सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे डोंगरगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, ट्रैक के किनारे घात लगाकर छिपे शातिर अपराधी ने उनके हाथ पर डंडे से जोरदार हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से यात्री के हाथ से मोबाइल छूटकर नीचे गिर गया और आरोपित उसे उठाकर तुरंत मौके से फरार हो गया। पीड़ित यात्री ने इस घटना की तत्काल शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने ऑटो स्टैंड के पास दबिश दी और एक संदेही को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अंशु रानेकर (19 वर्ष), निवासी रामनगर गुढ़ियारी बताया। कड़ाई से तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ मोबाइल सफलतापूप्र्वक बरामद कर लिया गया। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी। आरोपी अंशु रानेकर की निशानदेही पर पुलिस ने वीवो कंपनी का एक अन्य स्मार्टफोन भी जब्त किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह दूसरा मोबाइल उसने 20 अप्रैल को रायपुर रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर से चुराया था। इस पुरानी चोरी को लेकर जीआरपी थाने में पहले से ही मामला दर्ज था, जो अब इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के बाद सुलझ गया है। जीआरपी ने दोनों मामलों में बरामद किए गए मोबाइलों को आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों के आसपास और चलती ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की सतर्कता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
- डुमका, झारखंड: मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने नेवेली उत्तर प्रदेश पावर कोयला खदान का काम रोक दिया – भारतीय पीएसयू
- ‘अंधेरे’ में डूबे छत्तीसगढ़ के 700 सरकारी कार्यालय, बिल जमा नहीं करने पर बिजली कंपनी की सख्ती – राष्ट्रवाणी
- वायरल VIDEO पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर सील, संचालक को नोटिस, बिना डिग्री दवा बेचने और इंजेक्शन लगाने का है मामला – राष्ट्रवाणी
- ₹1 लाख में सरकारी पोस्टिंग दिलाने के आरोप वाले पुराने केस से लेकर विधायक कार्यालय तक पहुंचा प्रवेश पाण्डे का सफर – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नीलामी से पांच सौ रुपये में खरीदी गोवंश को जंगल में काटा, दो गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- BRICS के खत्म होते ही कच्चे तेल पर भारत-चीन की बड़ी तैयारी, हरदीप पुरी से मिले पेट्रोलियम कंपनी के चीनी अधिकारी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी कड़े कानून के बाद ईसाई मिशनरियों ने बदली रणनीति: प्रार्थना सभाओं के नाम पर थोक में आवेदन – राष्ट्रवाणी

