राष्ट्रवाणी: न्यूज, सूरजपुर : सड़क पर गहरे गड्ढे, चारों ओर कीचड़ और बदहाल आवागमन… बारिश में जब सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई तो वार्डवासियों का सब्र भी जवाब दे गया। नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से परेशान लोगों ने जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए अनोखा सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया । वार्डवासियों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। राजेश जगते के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वार्डवासियों ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वार्डवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली का सबसे ज्यादा खामियाजा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है, वहीं जरूरत के समय मरीजों को अस्पताल तक ले जाना भी चुनौती बन जाता है। वार्डवासियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार शिकायतों के बाद भी जब सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो उन्होंने प्रशासन को समस्या की गंभीरता दिखाने के लिए सड़क पर ही धान का रोपा लगाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया । राजेश जगते ने कहा कि वार्ड की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधा के लिए परेशान है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से वार्ड क्रमांक 12 की सड़क का तत्काल निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत अथवा निर्माण कार्य कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो वार्डवासियों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Trending
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
- बलरामपुर व रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

