चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 20 अगस्त 2026। राज्य खेल अलंकरण समारोह वर्ष 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने दावा-आपत्ति के लिए जारी कर दी है।
संचालनालय द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जारी सूची में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए ओलंपिक खेलों में विकास कुमार (बिलासपुर)-आर्चरी, किरण पिंपरा (बालोद)-फुटबॉल, दीपांशी नेताम (दुर्ग)-फेंसिंग, सुजेय तांबोली (रायपुर)-बैडमिंटन और आयुष मारिया (रायपुर)–बैडमिंटन (संयुक्त) का चयन किया गया है। गैर-ओलंपिक खेलों में संजू देवी (कोरबा)-कबड्डी, रीमा राय (सारंगढ़-बिलाईगढ़)-सॉफ्ट टेनिस तथा निशा कुमारी (दुर्ग)-नेटबॉल का चयन है। पैरा स्पोर्ट्स में लक्की यादव (महासमुंद)-पैरा एथलेटिक्स शामिल हैं।
शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए ओलंपिक खेलों में दिव्यांशु देवांगन (रायपुर)-शूटिंग, विक्रम राज (बिलासपुर)-आर्चरी, दिव्यांशु अग्रवाल (रायपुर)-बैडमिंटन और सोनिका राजवाड़े (सूरजपुर)-एथलेटिक्स का चयन हुआ है। गैर-ओलंपिक खेलों में स्वप्निल प्रधान (रायपुर)-तैराकी, भूमिका चौधरी (नारायणपुर)-तैराकी तथा पूजा (धमतरी)-नेटबॉल और पैरा स्पोर्ट्स में निखिल कुमार यादव (बलौदाबाजार)-पैरा एथलेटिक्स का चयन किया गया है।
वीर हनुमान सिंह पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षक वर्ग में अजय दीप सारंग (रायपुर)-वेटलिफ्टिंग पात्र हैं। निर्णायक वर्ग में कोई नाम नहीं है।
शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए 17 खिलाड़ियों को पात्र घोषित किया गया है। इनमें संस्कार दिवान (दुर्ग)-कुश्ती, विद्या सिंह (दुर्ग)-कुश्ती, अक्षुश सिंह (दुर्ग)-खो-खो, शमिता साहू (दुर्ग)-खो-खो, हेमंतिसर (गरियाबंद)-व्हीलचेयर, अरविंद देवांगन (रायपुर)-टेबल टेनिस, शिवांशु कश्यपाणी (रायपुर)-टेनिक्वाइट, अदिति कुमारी (रायपुर)-टेनिक्वाइट, आजिजक्या सिंह (बिलासपुर)-तैराकी, स्नेहा योगी (दुर्ग)-जूडो, अनमोल सिंह (दुर्ग)-जूडो, समैश्वर सिंह (गौरेला पेंड्रा मरवाही)-पैरा स्विमिंग, यश करकेंटटा (दुर्ग)-वॉलीबॉल, श्रीकांत पांडेय (मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी)-पैरा जूडो, एदरेशा साहू (दुर्ग)-जिम्नास्टिक, स्तुति साकिया मार्टिन (मुंगेली)-रोतवाल तथा खुशाल यादव (राजनांदगांव)-हॉकी शामिल हैं।
शहीद विनोद चौबे सम्मान वर्ष 2025-26 के लिए गंगेश्वर (दुर्ग)-फुटबॉल, ख्वाजा अहमद (दुर्ग)-वॉलीबॉल, एपन कुमार जैन (रायपुर)-वेटलिफ्टिंग, मो. अकरम खान (रायपुर)-वॉलीबॉल और प्रदीप जोशी (रायपुर)-टेबल टेनिस पात्र हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ महिला तीरंदाजी में चांदनी साहू, सुलेखना राज, पायल मरावी, माया और इन्दवारी राज (कोच) तथा जूनियर बालिका सॉफ्ट टेनिस में पूर्णिमा फणीकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अंकिता जोशी, प्रेरणा फणीकार, रंजना चौहान, दिलीप कुमार विश्वकर्मा (कोच) और रीमा राय (मैनेजर) को पात्र सूची में शामिल किया गया है।
संचालनालय ने बताया है कि राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों पर समिति द्वारा अंतिम सूची तैयार की गई है। दावा-आपत्ति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

