राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट के साथ प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । वही सप विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। रात भर हिरासत में रखने के बाद परिजनों को गुरुवार सुबह कुल्लू के मौत की खबर मिली, जिससे हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आबकारी एक्ट 34 (2) में बुधवार को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद शाम को उसकी तबियत बिगड़ने पर चांपा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जांजगीर जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां आज सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बता दें कि कुल्लू मेंहदीपारा का रहने वाला था, जिसके पांच बच्चे थे। कुल्लू की मौत के बाद अब उन पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिसकी वजह से परिजन ज्यादा आक्रोषित है। परिजनों के थाने घेराव और हंगामे के बाद सप विजय कुमार पाण्डेय ने एक्शन लेते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी

