राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पाट में शुक्रवार को बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कालेज के आठ छात्रों से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकनिक के दौरान नदी में नहा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगरसेना के गोताखारों की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इधर साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार चौकसे कालेज बिलासपुर के चार युवक मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर, नीरज साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी सरकंडा बिलासपुर और चार युवतियां निकिता देवांगन पिता घनश्याम देवांगन निवासी छुरी कटघोरा कोरबा, दीप्ति मिश्रा दीपका कोरबा, भूमिका सोनी, श्रुति तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी इमलीपारा बिलासपुर एक अरटिगा कार से देवरी-चिचौली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी में नहाने के लिए उतरे। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे संभल नहीं सके और बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना बलौदा और पंतोरा चौकी पुलिस और प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। साथ आए छात्रों में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार लापता छात्रों की तलाश कर रही है। टीम द्वारा नदी के संभावित हिस्सों में लगातार सर्चिंग की गई है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई। मगर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया, अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी

