राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: न्यायधानी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुए अन्नपूर्णा ग्रेन एटीएम से राशन वितरण ने रफ्तार पकड़ ली है। उचित मूल्य दुकान क्रमांक 401001163 में महज तीन मुख्य दिनों के भीतर 521 से अधिक राशनकार्डधारियों ने अत्याधुनिक मशीन से बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अपना निर्धारित कोटा प्राप्त किया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और घटतौली रोकने के उद्देश्य से स्थापित ग्रेन एटीएम का असर अब धरातल पर साफ दिखने लगा है। सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, उचित मूल्य दुकान आईडी 401001163 में 8 से 10 सितंबर के बीच रिकार्ड 521 कार्डधारकों ने खाद्यान्न की निकासी की। 8 सितंबर को जहां 104 कार्डधारियों ने राशन लिया, वहीं 9 सितंबर को 211 और 10 सितंबर को 206 उपभोक्ताओं ने मशीन से खाद्यान्न प्राप्त किया। 11 सितंबर तक कुल 540 कार्डधारक सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को कुल 11,914 किलो फोर्टिफाइड चावल और 5,187 किलो सीजी चावल का सफल वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 392 किलो शक्कर और 431 किलो नमक भी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचा। कार्ड स्वाइप और बायोमेट्रिक सत्यापन के तुरंत बाद सटीक वजन में अनाज निकलने से राशन दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों और समय की बर्बादी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मशीन के संचालन से न केवल सर्वर व तौल संबंधी विवाद खत्म हुए हैं, बल्कि कार्डधारक अपनी सुविधानुसार चंद मिनटों में अनाज प्राप्त कर संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं। 17 हजार किलो से अधिक चावल का हुआ वितरण सितंबर माह के पांच दिनों में उचित मूल्य दुकान के माध्यम से कुल 17,101 किलोग्राम चावल का वितरण ग्रेन एटीएम से किया गया। इसमें 11,914 किलो पौष्टिक फोर्टिफाइड चावल और 5,187 किलो सीजी चावल शामिल है। तकनीकी दक्षता के चलते बिना किसी तकनीकी व्यवधान के शत-प्रतिशत सही मात्रा में हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया।\ पारदर्शिता बढ़ी, घटतौली की शिकायत पर लगा अंकुश ग्रेन एटीएम व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को राशन दुकानों पर होने वाली कम तौल की आशंका से पूरी तरह मुक्ति मिल गई है। इलेक्ट्रानिक मापदंडों और सीधे मशीन से अनाज गिरने की प्रक्रिया ने कार्डधारकों का भरोसा बढ़ाया है। समय की बचत और सहज प्रक्रिया के कारण शहरी उपभोक्ताओं में इस हाईटेक व्यवस्था को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रेन एटीएम के जरिए उपभोक्ताओं को सुगम, पारदर्शी और सटीक मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। रिकार्ड समय में 500 से अधिक कार्डधारकों का खाद्यान्न लेना व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है। आगामी दिनों में अन्य प्रमुख राशन दुकानों में भी इस तकनीक का विस्तार किया जाएगा। अमृत कुजूर, खाद्य नियंत्रक खाद्य विभाग बिलासपुर
Trending
- 70s की वो गजल जिसने ली सिंगर और उनके बेटे की जान, लेखक ने कहा था मनहूस, क्यों सबने सुरीली गजल को बोला ‘शापित’? – राष्ट्रवाणी
- ठंडे बस्ते में नहीं गई Maatrubhumi, जल्द होगा Salman Khan का दीदार? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट – राष्ट्रवाणी
- बीसीसीएल – भारतीय पीएसयू द्वारा राज्य स्तरीय कानूनी सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर और राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
- 200 करोड़ की कमाई…दुनियाभर में जय-जयकार, फिर क्यों भारत की तरफ से Oscar में नहीं पहुंच पाई Hanuman Ansh? – राष्ट्रवाणी
- Asha Parekh के पीछे पड़ा था चीन का आशिक, ‘छुरी’ दिखाकर करता था ब्लैकमेल; 1 महीने तक घर के बाहर डाल रखा डेरा – राष्ट्रवाणी
- ठेठ भोजपुरी में Lata Mangeshkar ने गाया था ये ‘चुलबुला’ गाना, 63 साल से दिलों पर राज कर रहा है गीत – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में यहां शुरू हुई नाश्ता योजना: स्कूली बच्चों को पोहा-फलीदाना, उपमा, दलिया, चना, खड़ा मूंग और मूंगफली का वितरण – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में दरवाजा बना मौत: आत्मानंद स्कूल में एक पट्टी और कील के सहारे टिका क्विंटलों भारी गेट गिरा, मासूम की मौत – राष्ट्रवाणी

