राष्ट्रवाणी: 45 साल पहले Lata Mangeshkar एक फ्लॉप गाने को अमेरिका ने कॉपी कर लिया था जिसके बाद 4000 करोड़ रुपये …और पढ़ें लता मंगेशकर का गाना अमेरिका में हुआ था कॉपी। अमेरिकी प्रोड्यूसर पर किया गया था केस एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) वो गायिका थीं जिनकी कोकिला जैसी आवाज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी गूंजती थी। उनके सदाबहार गानों की लिस्ट बहुत लंबी है। उन्होंने हर तरह के गानों को अपने सुरों से सजाया है। मगर उनका एक गीत संगीत प्रेमी की नजरों से चूक गया और फ्लॉप हो गया। मगर भारत में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का जो गाना फ्लॉप माना गया, उसे अमेरिका ने ही कॉपी कर लिया और इस पर खूब बवाल मचा। अमेरिकी सिंगर और कंपोजर पर 4000 करोड़ रुपये का केस किया गया था। जिस गीत का यहां जिक्र हो रहा है, वो 1981 में आई फिल्म ज्योति (Jyoti 1981) का है। हेमा मालिनी (Hema Malini) और जीतेंद्र (Jeetendra) की फिल्म में एक गाना था जिसे अरुणा ईरानी (Aruna Ir) पर फिल्माया गया था। य गीत था ‘थोड़ा रेशम लगता है’ (Thoda Resham Lagta Hai)। गाने के बोल ‘कलियों का चमन जब खिलता है, थोड़ा रेशम लगता है, थोड़ा शीशम लगता है’ आज भी हर किसी की जुबान पर रहता है। यह गीत आनंद बक्शी ने लिखा था और लता दीदी ने अपनी सुरों से इसे सजाया था। इस गीत की धुन बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने बनाया था। जब यह गीत आया तब 80s में यह खास हिट नहीं रहा। मगर जब अमेरिकी रैपर और कंपोजर ने इस गाने को कॉपी किया तो यह चार्टबस्टर बन गया। दरअसल, अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर DJ Quick को ‘कलियों का चमन’ सॉन्ग की बीट और धुन बहुत पसंद आई थी। इसी वजह से उन्होंने गाने की बीट और धुन को सिंगर ट्रुथ हर्ट्स के लिए बनाए गए गाने ‘एडिक्टिव’ (Addictive Song) में इस्तेमाल कर लिए। गलती सिर्फ इतनी थी कि अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर ने इस गीत की धुनों को कॉपी तो कर लिया, लेकिन परमीशन नहीं ली। जब यह गाना अमेरिका में सुपरहिट हुआ और बिलबोर्ड चार्ट पर टॉप 10 की लिस्ट में आया तो भारतीय म्यूजिक कंपनी सारेगामापा की नजर पड़ी और अमेरिकी प्रोड्यूसर पर 500 मिलियन डॉलर यानी 4000 करोड़ रुपये का कॉपीराइट का मुकदमा ठोक दिया। भारतीय म्यूजिक कंपनी यह केस जीत भी गई। यह उस वक्त का सबसे बड़ा विवाद बन गया था। इसके तुरंत बाद बप्पी लहरी के साथ मिलकर हैरी आनंद ने ‘कलियों का चमन’ (Kaliyon Ka Chaman) गाने का अमेरिकी स्टाइल में रीमिक्स बनाया। धुन और बीट्स का इस्तेमाल किया और यह सुपरहिट बन गया। आज भी यह गाना कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है।
Trending
- एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन – राष्ट्रवाणी
- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर लिया – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 3.65 लाख अतिरिक्त और मिलेंगे पीएम आवास, 2 लाख घरों का हुआ गृह प्रवेश – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन, आदिवासियों ने मांगी छूट; अल्पसंख्यक आयोग ने की संपत्ति में समान अधिकार की वकालत – राष्ट्रवाणी
- हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, रायपुर में अस्पताल से कूदे जशपुर के आरक्षक की मौत – राष्ट्रवाणी

