राष्ट्रवाणी: न्यूज, नवागढ़। बेमेतरा जिले के ग्राम मुरता में सांप के रेस्क्यू के दौरान कोबरा के डसने से स्नेक कैचर मनीष पाटिल की मौत हो गई। घटना के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया, जहां से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।
उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

