राष्ट्रवाणी: पाकिस्तान की लेडी सुपरस्टार माहिरा खान ने दूसरी बार अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। माहिरा खान हैं प्रेग्नेंट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान संग फिल्म रईस में नजर आने वालीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान (Mahira Khan) को भला कौन भूल सकता है।
पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री सुपरस्टार के तौर पर माहिरा का जाना जाता है। इस वक्त वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है।
अपने दूसरी पति सलीम करीम संग शादी के तीन साल बाद माहिरा ने प्रेग्नेंट होनी की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने 41 साल की उम्र में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में अपनी मौजूदगी के दौरान बेबी बंप दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।
आपको बता दें कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम संग दूसरी शादी के बाद ऐसा माहिरा अपने पहले बच्चे की मां बनने जा रही हैं। साल 2023 में माहिरा ने सलीम संग निकाह किया था और तब से लेकर अब तक ये कपल खुशहाल जिंदगी जी रहा है। अब इसकी फैमिली में एक नन्हें मेहमान के रूप में कोई तीसरा आ रहा है।
जिसको लेकर माहिरा काफी एक्साइटेड हैं। आज के दौर में अभिनेत्रियों की प्रेग्नेंसी का एलान सोशल मीडिया के थ्रो किया जाता है, जब वह अपने बेबी बंप की तस्वीर को साझा करती हैं। हाल ही में बी टाउन लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ सिंह के दूसरे जन्मदिन पर अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का अपडेट देते हुए बेबी बंप की तस्वीर साझा की थी।
दरअसल माहिरा खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इससे पहले साल 2009 में उन्होंने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे अजलान अस्करी को जन्म दिया। अजलान माहिरा और उनके पहले पति अली अस्करी की संतान हैं।
मालूम हो कि माहिरा खान और अली अस्कारी ने साल 2007 में निकाह किया था और फिर 2015 में इनका तलाक हो गया था।

