राष्ट्रवाणी: एसएस राजामौली की मचअवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट से कथित तौर पर एक तस्वीर लीक हुई है। इसमें बड़े-बड़े डायनासोर और विशालकाय जीव दिख रहे हैं। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
महेश बाबू (Mahesh Babu), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण कार्य फिलहाल जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है,जिसे वाराणसी के सेट की लीक हुई तस्वीर बताया जा रहा है।
लीक हुई फोटो में एक डायनासोर के साथ एक और विशालकाय जीव दिखाई दे रहा है और साथ में एक मंदिर भी हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह सेट से ली गई असली तस्वीर है या इसे एआई की मदद से जेनरेट किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।
एक यूजर ने ट्वीट किया,’एसएस राजामौली आखिर क्या कर रहे हैं?! वाराणसी के आउटडोर सेट से एक रहस्यमयी झलक ने जबरदस्त हलचल मचा दी है!विशालकाय जीव, मंदिर संरचनाएं और एक विशाल निर्माण कार्य यह अब किसी सामान्य भारतीय फिल्म जैसा नहीं लगता! महेश बाबू × एसएस राजामौली कुछ महाकाव्य आने वाला है!’ एक अन्य X यूजर ने लिखा,’ये लोग क्या बना रहे हैं।
जूम करके देखो, अविश्वसनीय है। महेश बाबू की ग्लोबल फिल्म धूम मचाने वाली है। वाराणसी के सेट से लीक हुई तस्वीर।’ वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि ये तस्वीरें एआई की मदद से तैयार की गई हैं जिसने सोशल मीडिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, वाराणसी एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है जो एक खतरनाक टाइम ट्रेवल मिशन की कहानी बयां करती है, जिसका मकसद दुनिया को एक एस्टेरॉयड के खतरे से बचाना है। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल, 2027 को गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर रिलीज होने वाली है।
उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी।
