राष्ट्रवाणी: गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है और हिंदी सिनेमा के सितारों के बीच इसकी धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी का जश्न (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी का फेस्टिव सीजन सोमवार से शुरू हो गया है।
हर साल सभी लोग सितंबर के महीने में पड़ने वाले इस खास त्योहार का इंतजार करते हैं। आम देशवासियों की तरह बॉलीवुड के सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी हिंदी सिनेमा जगत में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है और तमाम सितारों के घर पर बप्पा को पधारा गया है।
आइए जानते हैं कि किन-किन सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट किया है। मुंबई में गणेश चतुर्थी का त्योहार खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस आधार पर मायानगरी के सेलेब्स भी इसमें अपनी भागीदारी देते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए एक स्पेशल ट्वीट शेयर किया है और लिखा है- गणपति बप्पा के आगमन से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून आए। गणपति बप्पा मोरया। गणपति बप्पा के आगमन से हर घर में खुशियां और हर दिल में सुकून आए।
गणपति बप्पा मोरया! 🙏 pic.twitter.com/BKGJyHdhHw इसके अलावा बी टाउन की लेडी सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा, काजोल और रवीना टंडन जैसी कई अभिनेत्रियों ने फैंस गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं अपने-अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी हैं। रवीना ने अपने घर पर रखे गए गणपति की झलक भी दिखाई है।
A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari) इतना ही नहीं एल्फा फिल्म से फैंस की दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उनके साथ उनकी फैमिली भी नजर आ रही है। दूसरी तरफ गोलमाल 5 कलाकार तुषार कपूर ने अपने घर पधारे गणपति की झलक फैंस के साथ साझा की है।
इंडस्ट्री के कई अन्य सितारों ने भी गणेश चतुर्थी को सेलिब्रेट किया है। इस गणेश चतुर्थी पर सबसे अधिक चर्चा का विषय अभिनेता सैफ अली खान का नाम हुआ है। सैफ की पत्नी और बी टाउन एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सैफ अली खान द्वारा मिट्टी से बनाई गई भगवान गणेश की प्रतिभा की प्यारी तस्वीर को साझा किया गया है।

