राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 में शामिल होंगे. दोपहर 12:15 बजे वे साइंस कॉलेज से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे. करीब 1:55 बजे ग्राम बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुंचने के बाद दोपहर 2 बजे से 3:45 बजे तक नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. शाम 6:30 बजे एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. रात 7:30 बजे कार्यक्रम से रवाना होकर सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे और रात 8:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. रायपुर. संस्कृति विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को रायपुर के महंत घासीदास स्मारक परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच में ‘भव्य काव्य संध्या’ का आयोजन किया जाएगा. शाम 7 बजे से आयोजित इस विशेष काव्य संध्या में छत्तीसगढ़ के नामचीन कवि अपनी बहुचर्चित रचनाओं की प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित रचनाकार भी अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों से काव्य संध्या की गरिमा बढ़ाएंगे. लखनऊ की श्रृंगार रस की कवयित्री सोनी मिश्रा अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगी, वहीं जबलपुर के विनोद नयन भी काव्य पाठ करेंगे. रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से उद्योगों का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है. रायपुर के साइंस कॉलेज ओपन ग्राउंड में 18 से 20 सितंबर तक 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन किया जाएगा. तीन दिवसीय इस औद्योगिक मेले में MSME, स्टार्टअप, निवेश, रोजगार और नवाचार को एक साझा मंच मिलेगा. देशभर से उद्योगपति, उद्यमी, निवेशक और खरीदार रायपुर पहुंचेंगे. फेयर में उत्पादों और नई तकनीकों की प्रदर्शनी के साथ निवेशकों के साथ संवाद भी होगा. युवाओं के लिए जॉब प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाएगी, जबकि उद्योगों और विद्यार्थियों को जोड़ने के प्रयास भी किए जाएंगे. इसके अलावा स्टार्टअप और युवा उद्यमियों को अपने उत्पादों और बिजनेस आइडिया को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
Trending
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव’ में होंगे शामिल… कवियों की सजेगी महफिल… इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का होगा आगाज… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: आज छत्तीसगढ़ में गर्मी सताएगी या होगी झमाझम बारिश? इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report – राष्ट्रवाणी
- अदाणी ने अंबानी नहीं इस बार सीधे चीन के अरबपति को दी मात, 72 घंटे में फिर पाया खोया हुआ एशिया के सबसे अमीर का रुतबा – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में राजस्व के पुराने कागज अब डिजिटल होंगे, 33 जिलों में वसुंधरा प्रोजेक्ट से ऑनलाइन मिलेगी कॉपी – राष्ट्रवाणी
- एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में ‘अम्मा’ बनेंगी Rashmika Mandanna, 8 साल तक चला है उनकी जिंदगी पर रिसर्च – राष्ट्रवाणी
- बलरामपुर में खेतों में मिले दो नवजात, अस्पताल में भर्ती, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- मोदी के 76वें जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीये जलाए गए—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

