राष्ट्रवाणी: CG News : राम कुमार यादव, अंबिकापुर. शहर के रसूलपुर इलाके में घर घुसकर चाकू मारकर 70 साल के एलआईसी एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी दामाद नाजीम सबा समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें 10 हजार रुपये एडवांस में दिए गए थे. चाकू से हमले में घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हमले के बाद पुलिस ने धारा 109(1), 3(5), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था. मौत के बाद धारा में 103 अतिरिक्त जोड़ी गई. जांच के दौरान मृतक की बेची सादिया शारीन सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उनका पति नाजिम सबा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है. पूर्व में पति ने मायके पक्ष वालों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी दामाद नाजिम सबा ने अपने ससुर बसीरूद्दीन की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने बताया कि चेनपुर पलामु के कंचन कुमार और अन्य आरोपियों को अंबिकापुर बुलाने के बाद उनके ठहरने की व्यवस्था की थी.घटना वाले दिन (16 सितंबर) को निजारूद्दीन की हत्या की पूरी प्लानिंग की गई. इसके बाद कंचन और अन्य दो आरोपी हथियार से लेस होकर बाइक में बसीरूद्दीन के कर पहुंचे. वह किराए का मकान देखने के बहाने घर पहुंचे थे. कुछ देर में आरोपियों ने बसीरूद्दीन पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटनास्थल के पास ही बाइक को छिपाने के बाद सभी भाग निकले. पुलिस ने आरोपी कंचन के निशानदेही पर बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त किया. मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी ने बायो-गैस में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की – भारतीय पीएसयू
- गांगुली की बायोपिक की शूटिंग ने बिगाड़ी पिच, काउंटी टीम पर ठुका भारी जुर्माना!
- आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स की सेल शुरू, चेक करें बैंक ऑफर, कैश डिस्काउंट और सभी EMI ऑप्शन – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ ₹51 में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा! Jio का सबसे सस्ता अपग्रेड प्लान, 3GB 4G डेटा भी साथ – राष्ट्रवाणी
- शादी में सिर्फ एक डिश, बाजार जल्दी बंद; नई गाड़ी और विदेशी यात्रा पर रोक! पाकिस्तान ने अचानक क्यों लिए सख्त फैसले? – राष्ट्रवाणी
- Indigo यात्रियों को लगेगा झटका! बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा, अब आपकी कटेगी जेब – राष्ट्रवाणी
- वॉट्सऐप पर आई फाइल को सोच-समझकर खोलना, रायपुर में बिजनेसमैन का अकाउंट हुआ खाली, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- किसान की मौत: फसल की रखवाली करने गया था खेत, करंट की चपेट में आकर गई जान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

