राष्ट्रवाणी: प्रवीण साहू, अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में पचेड़ा-थनौद के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग रायपुर के भनपुरी से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम आए थे। पिकअप में करीब दर्जनभर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।
हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
