राष्ट्रवाणी: आरंग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता से सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी निर्मला पांडेय, संगीता पैकरा, केदार साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल खौली के प्रधानपाठक ने न्योता भोज का भी आयोजन कराया, जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने सहभागिता की। न्योता भोज के माध्यम से विद्यार्थियों में सामूहिकता, सहयोग एवं आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य पंचराम साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पेंटिंग पोस्टर, भाषण में भाग लिए छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शिक्षक-शिक्षिकाओं सुनीता मंद्रे, गीतांजलि अवस्थी, पूजा साहू, जयश्री, दिलीप यादव, डॉ. माधुरी गुप्ता, ऋतभरा चंद्राकर, तीज चंदेल, गीता बैरागी, संगीता पैकरा, इंद्र कुमार कोसले, सुपेत कुमार साहू, विद्यासागर वर्मा, मेष राम साहू, यश कुमार साहू, उगेश कुमार साहू, सपना बढ़ोदिया, सरिता तिवारी, विनिता देव, रश्मि शुक्ला सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर शाला समिति के अध्यक्ष शिव कुमार चंद्राकर, पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक केके चंद्राकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, स्वच्छता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने अंत में कहा कि इस प्रकार के अभियान बच्चों को अनुशासन, सहयोग और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम है।
