राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार. जिले में दो दंपति ने अपने मृत्योपरांत देहदान की घोषणा करते हुए सेवा ही संकल्प अभियान के तहत स्वप्रेरित होकर अपना देहदान की घोषणा करते हुए फार्म भरा. उनके इस जनकल्याण की भावना को देखते हुए जिले के प्रभारी एवं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कलेक्टर सभाकक्ष में शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. कसडोल विकासखंड के ग्राम बम्हनीडीह से फिरतराम साहू व उनकी धर्मपत्नी पुष्पा साहू ने मृत्यु के बाद देहदान की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . दंपति ने बताया कि उन्हें उनके गुरु से प्रेरणा मिली कि इस जीवन के बाद भी यदि हमारे शरीर का कोई भी अंग किसी असहाय, रोगग्रस्त व्यक्ति के काम आ जाए और उससे किसी को नया जीवन मिल जाए तो इससे बड़ा कोई पुण्य का कोई काम नहीं है. इससे प्रेरित होकर उन्होंने यह फैसला लिया, जिसमें उनके परिवार के सदस्यों की भी सहमति है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मृत्योपरांत देहदान करना चाहिए ताकि उनका अंग किसी को नया जीवन प्रदान करें. भाटापारा विकासखंड के वेदराम आनंद और उनकी पत्नी रेशमा ने भी अपना मृत्यु के बाद देहदान की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से किडनी की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर स्वप्रेरित होकर वह सीएचसी भाटापारा पहुंचे और डाक्टर से मुलाकात कर अपनी देहदान की इच्छा व्यक्त की. इसके बाद उन्होंने फार्म भरकर मृत्योपरांत अपने देहदान करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि . कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत काम किया जा रहा है. इसके तहत हमारे जिले के दो दंपत्तियों ने मृत्योपरांत देहदान करने की घोषणा किया है. वहीं जिले में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भी लोग शासन की रक्तदान जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर रक्तदान हेतु आगे आ रहे हैं. इससे जरूरतमंदों को रक्त देकर उनका जीवन बचाया जा रहा है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने देहदान करने वाले दोनों दंपत्तियों और रक्तदान करने वाली जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल को सम्मानित किया.
Trending
- तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक रविवार, 27 सितंबर को खुलेंगे – भारतीय पीएसयू
- एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर भारत की झोली में डाला पहला GOLD
- Stock Market से चाहिए रेगुलर इनकम? REITs में लगाएं पैसा, प्रॉपर्टी खरीदे बिना हर तिमाही खाते में आएगा मुनाफा – राष्ट्रवाणी
- ‘अमीर नहीं दिखता’, प्रतीक गांधी के साथ हुआ भेदभाव, लुक की वजह से नहीं मिली फिल्में—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- महिलाओं की पहल से केवरी गांव में पूर्ण शराबबंदी, शराब पीने और बेचने पर लोगों से वसूले 45 हजार रुपये – राष्ट्रवाणी
- सीआईएसएफ की वापसी की तारीख करीब आने पर केंद्र ने आरआईएनएल के लिए आंध्र प्रदेश सुरक्षा कवर की मांग की – भारतीय पीएसयू
- ₹42,391 करोड़ पेंशन देनदारी, ₹315 करोड़ निवेश हानि: कोयला खनिकों की पेंशन योजना जवाबदेही जांच के दायरे में – भारतीय पीएसयू
- Chhattisgarh Me Barish Ka Alert Jari: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन होगी आफत की बारिश, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी मचाएगी तांडव, इन इलाकों में अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
