राष्ट्रवाणी: जांजगीर-चांपा। जिले में स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत के बाद अब स्क्रब टाइफस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्क्रब टाइफस की चपेट में आने के बाद शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुसमा निवासी 25 वर्षीय युवक की बिलासपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
युवक ने शनिवार 19 सितंबर को दम तोड़ा। वर्तमान में जिला अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं। बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।

