राष्ट्रवाणी: Anuradha Paudwal ने 35 साल पहले रिलीज हुआ ये ऑलटाइम सुपरहिट गीत मेहदी हसन के सुपरहिट गाने से प्रेरित है। अनुराधा पौडवाल ने दी थी इस गाने को आवाज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तानी सिंगर्स और उनके गानों का इंडिया में एक अलग ही फैन बेस है।
वहीं बात करें शहंशाह-ए-गजल मेहदी हसन की तो आज भी करोड़ों लोग उनकी गायकी के दीवाने हैं, उनके फैंस में म्यूजिक लवर्स के साथ-साथ बॉलीवुड भी शामिल है। बॉलीवुड ने ना सिर्फ उनके गीतों को सराहा बल्कि उनके गानों की तर्ज पर अपनी फिल्मों में भी कई गाने बनाए। एक ऐसा ही गीत है 35 साल पुराना, जिसे 90’s की बेहतरीन सिंगर अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी थी।
ये गाना आज भी 90 के दशक के म्यूजिक को पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में जरूर मिलता है। इस गीत के लिरिक्स हैं- बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम (Bahut Pyar Karte Hain Tumko Sanam)। यह गीत 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन (Saajan) का है।
यह गीत 1978 में रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म आबशार का है जिसके बोल थे- बहुत खूबसूरत है मेरा सनम’। इसे मेहदी हसन (Mehdi Hassan) ने गाया था और इसका संगीत एम. अशरफ ने तैयार किया। इस गाने की रिलीज के सालों बाद बॉलीवुड की संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने इसी धुन पर ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ गाना तैयार किया।
इस कल्ट गाने को अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया और इसके मेल वर्जन को एस.पी. बालसुब्रह्मण्यम ने अपनी आवाज दी थी। वहीं इसके लिरिक्स गीतकार समीर ने लिखे थे। 1991 में रिलीज हुई फिल्म साजन (Saajan) में सलमान खान (Salman Khan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय दत्त ने अहम किरदार निभाए थे।
फिल्म का निर्देशन लॉरेंस डिसूजा ने किया था और यह बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सुपरहिट साबित हुई थी। मेहदी हसन पाकिस्तान के लीजेंडरी गजल और प्लेबैक सिंगर थे। उन्हें शहंशाह-ए-गजल के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने अपनी मशहूर गजल और गीतों से ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत के साथ-साथ दुनियाभर में पहचान बनाई।

