राष्ट्रवाणी: CG News : अमित पाण्डेय, खैरागढ़. दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा टल गया. कान्हा-किसली जा रहे पांच दोस्तों की कार तेज बहाव में बहकर नदी के बीच फंस गई. कार में सवार पांचों लोग जान बचाने के लिए पेड़ के सहारे लटके रहे. गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे रायपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 PV 5636 दनिया पुल पर पहुंची. बाढ़ के खतरे को देखते हुए पुल पर पुलिस ने स्टॉपर लगाए थे. पुलिस के मुताबिक कार चालक ने स्टॉपर को टक्कर मार दी. मौके पर तैनात जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार को आगे ले गया और तेज बहाव के बीच फंस गया. देखते ही देखते पानी के तेज बहाव में कार सड़क से बहकर नदी की मझधार में पहुंच गई. कार में सवार पांचों लोग किसी तरह पेड़ के सहारे अपनी जान बचाते रहे. गंडई थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले रात के अंधेरे, तेज बारिश और उफनते पानी के बीच खुद पानी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया. पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद सभी को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने कहा कि, “थाना प्रभारी गंडई ने कल रात पांच लोगों को डूबने से बचाया. उनकी गाड़ी दनिया पुल पर फंस गई थी और बह गई थी. थाना प्रभारी ने पानी में कूदकर इन लोगों को बचाया.” कार में सवार पांचों लोग रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं और कान्हा-किसली घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त कार में कमलेश साहू, कुबेर साहू, निहाल सक्सेना, महक कौर और प्रीति रात्रे सवार थे, फिलहाल सभी सुरक्षित हैं.
Trending
- ईआईएल ने औद्योगिक परिचालन के लिए एआई-संचालित स्मार्ट रखरखाव प्लेटफॉर्म EngAIPredixon™ विकसित किया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल Q2 परिणाम: राजस्व 15% बढ़ा, शुद्ध लाभ 16% बढ़ा; ऑपरेटिंग मार्जिन निराशाजनक – भारतीय पीएसयू
- भारत डायनेमिक्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 15% गिरा, राजस्व 45% बढ़ा; प्रबंधन लक्ष्य मार्जिन सामान्यीकरण – भारतीय पीएसयू
- ऑयल इंडिया ने दूसरी तिमाही के मुनाफे में 53% की वृद्धि दर्ज की; ₹7 अंतरिम लाभांश की सिफारिश – भारतीय पीएसयू
- पीईएसबी ने सीसीएल – भारतीय पीएसयू में निदेशक (एचआर) पद के लिए जोबी वीपी की सिफारिश की
- जीआरएसई ने वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में 26% पीएटी वृद्धि दर्ज की; Q2 राजस्व 9% बढ़कर ₹1,827 करोड़ – भारतीय पीएसयू
- दिवाली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर को इससे उबरने में संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि दक्षिणी शहरों की हवा तेजी से साफ हो रही है – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने भारतीय पीएसयू – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई से मुलाकात की

