राष्ट्रवाणी: Raipur News : नितिन नामदेव, रायपुर. नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में 28 सितंबर को गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी निकलने वाले रास्तों का निरीक्षण किया. इस दौरान फूलचौक से सदरबाजार के जर्जर घोषित 15 मकानों को उन्होंने जॉइन्ट टीम के साथ देखा. अधिकारियों ने मालिकों के नाम का नोटिस जर्जर मकानों पर चस्पा किया. झांकी वाले दिन जर्जर मकानों को खाली करके ताला लगाने और किसी दर्शनार्थी को मकान के ऊपर चढ़ने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में नगर निगम की ओर से सुरक्षा को आधार बनाकर बिन्दुवार दिशा निर्देश मकान मालिकों को जारी किए गए हैं. महापौर ने पुलिस अधिकारियों को जर्जर भवन के भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवन के स्थान पर अन्यत्र तीन दिन के लिए जाते ही उनके निजी जर्जर भवन के सामने बैरिकेट्स लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि झांकी देखने आया कोई भी नागरिक वहां खड़े ना हो और सुरक्षित रहे. महापौर ने सदर बाजार में गणेश विसर्जन झांकी के रूट का सदर बाजार में निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम रायपुर के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, जोन 4, नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों सहित सम्बंधित पुलिस थाना के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.
Trending
- अंताल्या में COP31: जलवायु प्रतिबद्धताओं से कार्यान्वयन तक – भारतीय PSU
- बीसीसीएल ने गजलीटांड़ खदान दुर्घटना की 31वीं वर्षगांठ मनाई, 64 शहीद कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी – भारतीय पीएसयू
- जी किशन रेड्डी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम कोलकाता में कोल इंडिया परिचालन की समीक्षा करेंगे
- Raipur Triple Murder: राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, एक साथ तीन लोगों की हत्या से दहला पूरा शहर, जानें आरोपी ने किस वजह से दिया वारदात को अंजाम – राष्ट्रवाणी
- अब पढ़ाई होगी और आसान! गूगल Chrome में आए 3 नए एआई फीचर्स, ओपन टैब से तैयार होगा टेस्ट, ऑडियो-वीडियो भी करेगा एनालाइज – राष्ट्रवाणी
- Truecaller पर अब दिखेगा LinkedIn का जॉब टाइटल और कंपनी, आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर – राष्ट्रवाणी
- कांडला में लगेगा ₹2300 करोड़ का पहला E-Methanol प्लांट, समुद्री जहाजों को मिलेगा ‘देसी’ ग्रीन फ्यूल – राष्ट्रवाणी
- CG Weather: रायपुर से लेकर बिलासपुर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में वज्रपात और मध्यम वर्षा की चेतावनी – राष्ट्रवाणी

