राष्ट्रवाणी: रायपुर, 27 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद तरुण चुग ने रविवार को राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग को लेकर ‘झूठ फैलाने और भ्रम उत्पन्न करने’ का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि और कहा कि वह भारतीय संस्थानों, संस्कृति और सभ्यता को ‘अपने विदेशी आकाओं को खुश करने’ के लिए बदनाम कर रहे हैं।
चुग ने यहां एक कार्यक्रम से इतर ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत के दौरान कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के दौरान हुए चुनावों में ‘बूथ कैप्चरिंग’, हिंसा और अन्य अनियमितताएं देखी गई थीं, जबकि भाजपा-नीत सरकार के दौरान एक निष्पक्ष निर्वाचन आयोग चुनाव करा रहा है। उन्होंने कहा, “भारत निर्वाचन आयोग को बदनाम करने और देश के संस्थानों, संस्कृति एवं सभ्यता को नुकसान पहुंचाने के लिए राहुल गांधी ने जॉर्ज सोरोस से ‘सुपारी’ ली है।
अपने विदेशी आकाओं को खुश करने के लिए राहुल गांधी लगातार साजिश में जुटे हुए हैं, झूठ फैला रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं।”

