राष्ट्रवाणी: खाना खाने के बाद छाती में जलन होना काफी आम समस्या है. कई लोगों को भोजन के कुछ देर बाद सीने के बीचों-बीच जलन महसूस होती है, जो कभी-कभी गले तक भी पहुंच जाती है. कुछ लोग इसे गैस मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कई मामलों में यह एसिड रिफ्लक्स या हार्टबर्न का संकेत हो सकता है. आमतौर पर ऐसा तब होता है जब पेट में मौजूद एसिड ऊपर की तरफ भोजन नली में आने लगता है. भोजन नली की अंदरूनी परत पेट के एसिड से बचने के लिए उतनी सुरक्षित नहीं होती, इसलिए वहां जलन या असहजता महसूस होने लगती है. ऐसे में जानें इससे बचाव के तरीके. खाने के बाद छाती में जलन का सबसे आम कारण एसिड रिफ्लक्स माना जाता है. पेट और भोजन नली के बीच एक मांसपेशी वाल्व की तरह काम करती है. अगर यह ठीक तरह से बंद नहीं होती या बार-बार ढीली पड़ती है, तो पेट का एसिड ऊपर आ सकता है. इसकी वजह से सीने में जलन, मुंह में खट्टा स्वाद, डकार और गले में जलन जैसी परेशानी होती है. खासकर भारी खाना खाने या भोजन के तुरंत बाद लेटने पर समस्या बढ़ जाती है. खाने की कुछ आदतें भी जलन को बढ़ा सकती हैं. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या अधिक फैट वाला भोजन कुछ लोगों में हार्टबर्न को ट्रिगर कर सकता है. इसी तरह जरूरत से ज्यादा खाना भी पेट पर दबाव बढ़ा देता है. चाय-कॉफी, चॉकलेट, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करने वाले लोगों में भी यह होता है. हालांकि हर व्यक्ति के साथ यह समस्या नहीं होती है. भोजन करने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से भी एसिड के ऊपर आने की संभावना बढ़ जाती है. खासकर रात में देर से भारी खाना खाने के बाद ऐसा ज्यादा महसूस होता है. इसलिए भोजन और सोने के बीच पर्याप्त अंतर रखना मददगार होता है. खाना खाने के बाद कुछ समय हल्की एक्टिवीटी करना भी बेहतर विकल्प होता है. छाती में होने वाली हर जलन को गैस या एसिडिटी मान लेना सही नहीं है. अगर जलन के साथ सीने में तेज दबाव या दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना, चक्कर, उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देने पर इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. ज्यादा परेशानी होने पर डॉकटर से सलाह लेना बेहतर होता है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- आ गया ‘नवरात्रि का एंथम’, आयुष्मान की Yeh Prem Mol Liya का नया गाना; हिमेश का आवाज में ‘जय माता’ की गूंज – राष्ट्रवाणी
- कौन थे गोरख शर्मा? ‘दम मारो दम’, ‘एक हसीना थी’ समेत बनाई कल्ट गानों की धुन; 1000 से ज्यादा गीतों को बनाया यादगार – राष्ट्रवाणी
- 7200mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, 144Hz OLED डिस्प्ले, लॉन्च से पहले पता चली कीमत – राष्ट्रवाणी
- जुआ न खेलें: रूस-यूक्रेन संघर्ष पर – राष्ट्रवाणी संपादकीय
- लड़कियों का वीडियो वायरल: खुले में पीती नजर आई शराब, तो कहीं लहराया चाकू, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, किन राज्यों में त्योहारों पर नहीं खुलेगी ब्रांच? देखिए पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- जिंदा हैं जैकी चैन, चाइनीज एक्टर की फेक डेथ न्यूज ने किया शॉक्ड; इंटरनेट पर पोस्ट वायरल – राष्ट्रवाणी
- साहिर लुधियानवी की नज्म से बना Guru Dutt का अमर गीत, मो. रफी ने दी आवाज; अकेलेपन को बयां करता है कालजयी गाना – राष्ट्रवाणी

