राष्ट्रवाणी: चाइनीज फिल्म सुपरस्टार जैकी चैन की मौत की झूठी खबर को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। चर्चा में जैकी चैन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ड्रंकन मास्टर और द कराटे किड जैसी मूवीज से फैंस के दिलों पर राज करने वाले हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन (Jackie Chan) का नाम इस वक्त मौत की झूठी खबर को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
फेक डेथ न्यूज की वजह से 72 वर्षीय चाइनीज सुपरस्टार सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई ऐसी रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर दावे के साथ पेश की जा रही हैं कि जैकी चैन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। लेकिन पूरी पड़ताल के बाद पता लगा है कि अभिनेता एकदम ठीक और स्वस्थ हैं।
आइए मामले को विस्तार से जानते हैं- फिल्म सितारों की निधन की झूठी अफवाह का मामला कोई नया नहीं हैं। कई बार ऐसा देखा गया है कि मशहूर फिल्म कलाकारों की मौत की फर्जी खबरें चर्चा में आई हैं। इस मामले में फिलहाल नया नाम जैकी चैन का शामिल हो रहा है।
दरअसल सोशल मीडिया पर जैकी चैन का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो जमकर वायरल रहा है, जैसा अक्सर किसी सेलेब्स की मौत के बाद सामने आता है। उस तस्वीर पर जैकी चैन की बर्थ ईयर 1954 और 2026 लिखा हुआ है, ये दावा कर रहा है कि जैकी अब इस दुनिया में नहीं रहें। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जैकी चैन की मौत का ये दावा एकदम से खोखला निकला है।
यानी की जैकी चैन एक दम से स्वस्थ हैं और जिंदा हैं। ऐसे में उनको फैंस को मायूस होने की जरूरत नहीं है। इस तरह से जैकी चैन की डेथ की फर्जी न्यूज का पर्दाफाश हुआ है।
मालूम हो कि जैकी चैन हॉलीवुड सिनेमा जगत के लोकप्रिय फिल्म कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार एक्शन-कॉमेडी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों को जीता है। बात की जाए जैकी चैन की लोकप्रिय मूवीज के बारे में तो उसकी लिस्ट काफी लंबी है। उनमें से चुनिंदा फिल्मों के नाम इस प्रकार हैं- आपको बता दें कि सिनेमा जगत में अद्भुत योगदान के लिए जैकी चैन को साल 2016 में मानद अकादमी पुरस्कार (ऑनररी ऑस्कर) से सम्मानित किया जा चुका है।

