राष्ट्रवाणी: Bank holiday in october: अक्टूबर महीने में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे, जिसमें गांधी जयंती, नवरात्रि और दशहरा जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। अक्टूबर में कुल 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा जैसे प्रमुख त्योहारों की छुट्टी।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: त्योहार के महीने यानी अक्टूबर में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा (दुर्गा पूजा) और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार आ रहे हैं।
इसी वजह से देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक जैसे SBI, PNB, BoB, HDFC, ICICI आदि) अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर 16 दिन बंद रहेंगे। अक्टूबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार की नियमित छुट्टियों के अलावा कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय (Regional) छुट्टियां भी हैं। अगर आपको बैंक बंद होने वाले दिन अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए या कोई ट्रांजैक्शन करना हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है।
बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

