राष्ट्रवाणी: 7 Early Warning Signs Of Heart Attack: 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. इस दिन का मकसद लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करना और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को समझाना है. हार्ट अटैक एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, लेकिन कई मामलों में शरीर इससे पहले कुछ संकेत देने लगता है. ये संकेत हार्ट अटैक आने से कुछ घंटे, दिन या कभी-कभी हफ्तों पहले भी दिखाई दे सकते हैं. समस्या यह है कि कई लोग इन्हें सामान्य थकान, गैस, अपच या रोजमर्रा की कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन हर व्यक्ति में हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत एक जैसे नहीं होते. कुछ लोगों में कई लक्षण एक साथ दिखाई दे सकते हैं, जबकि कुछ में सिर्फ एक या दो संकेत नजर आते हैं. ऐसे में शरीर में होने वाले असामान्य बदलावों को पहचानना और समय रहते मेडिकल मदद लेना बेहद जरूरी है. चलिए आपको 7 शुरुआती लक्षण के बारे में बताते हैं. बार-बार होने वाला सीने में दर्द या असहजता सीने में होने वाली हर तकलीफ को गैस मान लेना सही नहीं है. हार्ट अटैक से पहले सीने में दर्द या असहजता थोड़ी देर के लिए हो सकती है और फिर अपने आप ठीक भी हो सकती है. यह कुछ मिनट तक रह सकती है और दोबारा वापस आ सकती है. जरूरी नहीं कि दर्द बहुत तेज हो. कुछ लोगों को सीने में दबाव, जकड़न, भारीपन, भराव या जलन जैसा महसूस हो सकता है. अगर ऐसी परेशानी बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. अगर सामान्य काम करने में भी अचानक जरूरत से ज्यादा थकान महसूस होने लगे, तो इस पर ध्यान देना चाहिए. जिस काम को आप रोज आसानी से करते हैं, उसे करने में अचानक बहुत ज्यादा ऊर्जा लगने लगे या सामान्य गतिविधियों के बाद ही शरीर जवाब देने लगे, तो इसे हल्के में न लें. कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले के दिनों या हफ्तों में सामान्य से ज्यादा थकान महसूस हो सकती है. खासकर अगर इस थकान का कोई स्पष्ट कारण नहीं है, तो डॉक्टर से बात करना बेहतर है. जिस काम को करने में पहले कोई परेशानी नहीं होती थी, उसी दौरान अचानक सांस फूलने लगे तो इस संकेत पर ध्यान देना चाहिए. कुछ लोगों को कम मेहनत में या आराम की स्थिति में भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है. अगर सांस फूलने की समस्या बार-बार हो रही है या इतनी बढ़ जाती है कि लेटने में भी परेशानी महसूस होने लगे, तो मेडिकल सलाह लेना जरूरी है. जी मिचलाना या मतली को अक्सर पेट की समस्या से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह हार्ट से जुड़ी परेशानी के साथ भी हो सकता है. अगर बिना किसी स्पष्ट वजह के बार-बार मतली हो रही है और इसके साथ दूसरे असामान्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. कभी-कभी शरीर ऐसा संकेत देता है जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल होता है. व्यक्ति को लगता है कि वह ठीक महसूस नहीं कर रहा, लेकिन उसे यह समझ नहीं आता कि परेशानी आखिर क्या है. कुछ लोगों ने हार्ट अटैक से पहले सामान्य तौर पर अस्वस्थ महसूस होने की बात बताई है. यह एहसास हार्ट अटैक से कुछ दिन पहले भी बना रह सकता है. अगर आपको लगातार ऐसा महसूस हो रहा है कि शरीर में कुछ सामान्य नहीं है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें. हार्ट से जुड़ी परेशानी हमेशा सिर्फ सीने तक सीमित नहीं होती. कुछ लोगों में शरीर के ऊपरी हिस्से में भी असहजता महसूस हो सकती है. इसलिए अचानक होने वाली ऐसी परेशानी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, खासकर अगर इसके साथ सीने में दबाव, सांस फूलना या कमजोरी जैसे लक्षण भी मौजूद हों. हार्ट अटैक से पहले आने वाले संकेत हमेशा लगातार नहीं रहते. कई बार लक्षण कुछ मिनट के लिए आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं. यही वजह है कि लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते. सीने में असहजता, सांस फूलना, असामान्य थकान या मतली जैसे लक्षण अगर बार-बार हो रहे हैं, तो केवल इस वजह से राहत महसूस न करें कि वे अपने आप ठीक हो गए. बार-बार लौटने वाले ऐसे लक्षणों की जांच करवाना जरूरी है. अगर आपको लगता है कि हार्ट अटैक हो सकता है, तो इंतजार न करें. सीने में लगातार दबाव या दर्द, सांस लेने में गंभीर परेशानी या अचानक बिगड़ती स्थिति होने पर तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद लें. हार्ट अटैक में समय बहुत महत्वपूर्ण होता है और जल्द इलाज मिलने से दिल की मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिल सकती है. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- जिम जाने का समय नहीं? घर पर खड़े-खड़े करें ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगी पेट पर जमा चर्बी – राष्ट्रवाणी
- लॉन्ग वीकेंड पर नहीं बना पाए घूमने जाने का प्लान? घर पर ही इन शानदार तरीकों से बनाएं अपनी छुट्टियां मजेदार – राष्ट्रवाणी
- अक्टूबर में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं… कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? देख लें अपने काम की तारीखें – राष्ट्रवाणी
- 1 अक्टूबर से बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम; फेस्टिव सीजन से पहले लगा महंगाई का झटका; चेक करें अपने शहर के रेट – राष्ट्रवाणी
- Bank Holiday: इस महीने कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, नवरात्रि-दशहरा पर किन राज्यों में नहीं खुलेंगी ब्रांच? ये रही लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी – राष्ट्रवाणी
- Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट – राष्ट्रवाणी

