राष्ट्रवाणी: Small Savings Schemes New Interest List: वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के लिए छोटी बचत …और पढ़ें वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही की ब्याज दरें घोषित। छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रखी गई हैं। PPF, सुकन्या समृद्धि समेत सभी योजनाओं पर पुराना ब्याज मिलेगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए PPF, सुकन्या समृद्धि समेत सभी स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए ब्याज दरें का एलान हो चुका है। अगली तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तक के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों (Small Savings Schemes Interest Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है।
वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी बुधवार को दी। जुलाई-अगस्त तिमाही में छोटी बचत योजनाओं पर जो ब्याज मिल रही थी, वही ब्याज दर वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही में भी मिलेगी। यानी ब्याज दरें अपरिवर्तित हैं।
नई ब्याज दर 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी। भारत के करोड़ों लोग छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। अधिकतर लोग शेयर बाजार में निवेश करने की बजाय लोक भविष्य निधि (PPF), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) समेत सुकन्या समृद्धि जैसे छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं।
प्रेस रिलीज में मंत्रालय ने लिखा- वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (1 अक्टूबर, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक) के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) पर ब्याज दरें, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए बताई गई दरों के समान ही रहेंगी।” पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा।
छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें 4% से 8.2% के बीच होती हैं। छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरें तय करने से पहले, सरकार देश में कैश और महंगाई की स्थिति पर भी नजर रखती है। इन दरों की समीक्षा हर तीन महीने में की जाती है।
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर अगली तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के लिए 8.2% ब्याज मिलेगी। और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर अगली तिमाही में 7.7% का रिटर्न मिलेगा। जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी यही ब्याज दर थी।

