राष्ट्रवाणी: Vote Chori in Youth Congress Election: ‘1000 रुपए प्रतिदिन…दूसरे राज्यों से बुलाकर लोगों से डलवाए वोट’ यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी के ही नेताओं ने खोली पोल / Image: एआई Generated रायपुर: Vote Chori in Youth Congress Election वोट चोरी के मुद्दे को लेकर एक ओर देशभर में विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी के लोग प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस चुनाव में वोट चोरी का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान ‘वोट चोरी’ के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ चुके हैं। वहीं, अब मामले में नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों से लोगों को 1000 रुपए प्रति दिन रोजी पर बुलाकर वोट डलवाए गए हैं।
वहीं, यूथ कांग्रेस के एक गुट ने ये भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि कई लोगों को मंथली सैलरी पर भी बुलाया गया था। वहीं, कई बड़े नेताओं ने खुलेआम उम्मीदवारों के लिए कैंपेन किया है। इतना ही नहीं कई जगहों पर चुनाव ऐप हैक कर वोटिंग में हेरफेर का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है।
यूथ कांग्रेस के नेताओं की मानें तो फर्जी वोटिंग के लिए बाकायदा स्टार्टअप तक खोले गए हैं और 70 रुपए में फर्जी वोट कराने का ऑफर तक किया गया। उनका सवाल है कि इतनी गड़बड़ी और आरोप वाले चयन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है? क्या ऐसे तैयार होगी राहल गांधी की सेना?
गौरतलब है कि हाल ही में भिलाई के खुर्सीपार इलाके में स्थित आईटीआई से यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में र्जी वोटर आईडी बनाकर ऑनलाइन वोट डलवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है। इसे लेकर प्रत्याशी ने पुलिस में शिकायत की है।
वहीं, विवाद को लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। इससे पहले भी भाजपा युवा कांग्रेस चुनाव में सामने आए कथित फर्जी मतदान और संगठनात्मक विवादों को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुकी है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।
उत्तर: हां, कुछ प्रत्याशियों और नेताओं ने फर्जी वोटिंग, फर्जी ID और ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। “दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है।
दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं।
वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।” Web Title: Vote Chori in Youth Congress Election: Youth Congress Leaders Exposes Own Party Drishyam 3 Movie Release: आखिर कैसा है Drishyam 3 का वो आखिरी राज?
Ajay Devgn के क्लाइमैक्स पर जनता का फैसला जानकर चौंक जाएंगे! Outsource Employees Salary Hike: दिवाली से पहले इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब हर महीने खाते में बढ़कर आएगी सैलरी India ODI World Cup 2027 Full Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कब-कब मैच खेलेगी टीम इंडिया, यहां देखें पूरा शेड्यूल JSSC Teacher Recruitment 2026: यहां पर हो रही है प्राइमरी टीचर की बंपर भर्ती, 7299 पदों के लिए शुरू हो गए आवेदन, इस तारीख के बाद नहीं मिलेगा दोबारा मौका Raipur Crime Branch Constable Line Attach: क्राइम ब्रांच के 2 आरक्षक पर गिरी गाज, डीसीपी क्राइम का सख्त एक्शन, शोएब ढेबर से जुड़ा है मामला EPFO Rule Change: हाथ में कम आई सैलरी!
सितंबर माह में कट गए अतिरिक्त पैसे? परेशान होने के बजाय EPFO के नए बदलाव से समझें पूरा मामला Amravati Road Accident: भयानक सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, मंजर देख कांप जाएगी रूह UP Road Accident News Today: एक झटके में खत्म हो गई चार लोगों की जिंदगी, सड़क पर फड़फड़ाते रहे इतने लोग, देखकर हर कोई रह गया सन्न

