राष्ट्रवाणी: फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान ने अपनी नई थ्रिलर फिल्म ‘3 मंकीज’ का ऐलान किया है, जिसमें विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन डल्हा नजर आएंगे। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर जोड़ी अब्बास-मस्तान (Abbas-Mustan) ने गांधी जयंती के मौके पर अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म का एलान कर दिया है।
इसे ‘3 मंकीज’ (3 Monkeys) नाम दिया गय है जोकि नए जमाने के अमर, अकबर और एंथनी (Amar, Akbar, Anthony) के किरदारों लेकर आएंगे। फिल्म बनाने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें विशाल जेठवा को अमर, मुस्तफा बर्मावाला को अकबर और तेनजिन डल्हा को एंथनी के तौर पर दिखाया गया है।
यह कैंपेन ‘तीन समझदार बंदरों’ (Three Wise Monkeys) की जानी-पहचानी सोच ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ पर आधारित है, लेकिन इसमें उन्होंने एक नए जमाने का तड़का लगाया है। अब उनका मंत्रा है- ‘सब देखो। अपनी सुनो।
बेखौफ बोलो।’ फिल्म के बारे में बात करते हुए अब्बास-मस्तान ने आईएनएस (IANS) को बताया, ‘हमारे ‘3 मंकीज’ – अमर, अकबर और एंथनी – ‘सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो’ वाला एटीट्यूड रखते हैं। वे शरारती और अनप्रेडिक्टेबल हैं और वे जो कर रहे हैं उसका मजा लेते दिखते हैं, भले ही हालात खतरनाक हों।
लेकिन अब्बास-मस्तान की फिल्म में, जो आप देखते हैं, जरूरी नहीं कि वही पूरी सच्चाई हो।’ मोशन पोस्टर में सबसे पहले जाने-पहचाने ‘तीन समझदार बंदर’ (Three Wise Monkeys) दिखाई देते हैं, और फिर अमर, अकबर और एंथनी को तीन नकाबपोश के तौर पर दिखाया जाता है। वे किसी खतरनाक काम में शामिल लगते हैं, लेकिन साथ ही उनका अंदाज शरारती और बेफिक्र है।
फिल्म में अर्जुन रामपाल भी हैं, जो संजय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी को सीक्रेट रखा गया है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या अमर, अकबर और एंथनी किसी चोरी, किसी सोची-समझी डकैती या किसी और पेचीदा मामले में शामिल हैं। मूवी 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

