राष्ट्रवाणी: रायपुर, चार अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी डिजिटल पहल का नाम ‘सत्याग्रह’ बिल्कुल सही रखा है, लेकिन विपक्ष लगातार लोगों के बीच ‘‘झूठ और भ्रम’’ फैला रहा है। गांधी ने शनिवार को ‘सत्याग्रह’ डिजिटल मंच की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को एकजुट करना है।
उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में सत्य को दबाया जा रहा है और इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी है। गांधी की पहल के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल जी ने अपनी वेबसाइट का नाम सत्याग्रह रखा है, लेकिन बार-बार झूठ और भ्रम फैलाना विपक्ष की आदत बन गई है।
वे मुद्दे उठाते हैं और उन्हें बीच में ही छोड़ देते हैं। कभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर चिंता जताते हैं, तो कभी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर और लोगों के बीच भ्रम पैदा करते हैं।’’ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्याग्रह एक अच्छा विचार है, लेकिन इसके सिद्धांतों का पालन भी किया जाना चाहिए।
विपक्ष को बार-बार झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के बजाय सच बोलना चाहिए।’’ पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्षी दलों का रुख किसी राज्य में सत्ता में रहने वाली राजनीतिक पार्टी के आधार पर बदल जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप चुनाव जीतते हैं, तो वहां एसआईआर को सही माना जाता है, लेकिन जब हम जीतते हैं, तो यह गलत हो जाता है।
जहां भी चुनाव जीतने के बाद हमारी सरकार सत्ता में आती है, वहां एसआईआर में अनियमितताओं के आरोप लगाए जाते हैं। लेकिन जिन राज्यों में आपकी अपनी सरकारें हैं, जैसे तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश, वहां एसआईआर को सही माना जाता है।’’ पासवान ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि लोग आपको नकार रहे हैं।
इसे आप सत्याग्रह के जरिए नहीं समझेंगे, बल्कि आत्मचिंतन के जरिए समझेंगे।’’ Web Title: सत्याग्रह अच्छा विचार, लेकिन विपक्ष को इसके सिद्धांतों का पालन करते हुए सच बोलना चाहिए: पासवान CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल Ganja Seized in Jashpur: खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, पुलिस ने 3 करोड़ से ज्यादा का माल किया जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार पासवान ने एसआईआर का समर्थन किया, निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता बरतने की अपील की मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit: नवा रायपुर में बनेगा बॉटनिकल गार्डन, सीएम विष्णु देव साय ने गार्डन्स बाय द बे के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा CG News: छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, अब इतने दिनों के भीतर होगा पुनर्मूल्यांकन, डुप्लीकेट मार्कशीट, माइग्रेशन के लिए समय सीमा तय Dhamtari Crime News: जिस युवक से महिला करती थी बेइंतहा प्यार, उसी ने उतार दिया मौत के घाट, महज इस वजह से खत्म हो गई प्रेम कहानी Mahasamund Leopard Attack: रात के सन्नाटे में घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को बनाया शिकार, महासमुंद के इस गांव में फैली दहशत, देखें वीडियो

