राष्ट्रवाणी: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit/Image Credit: CG DPR सिंगापुर प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री साय एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग जेसन येओ तथा डायरेक्टर लिम चियाप सॉन्ग सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की।
(मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit) बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को गार्डन्स बाय द बे की मास्टर प्लानिंग, सतत डिजाइन और उद्यान प्रबंधन से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई। दोनों पक्षों के बीच उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली, ईको-टूरिज्म और क्षमता विकास के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध वनों और जैव विविधता से परिपूर्ण प्रदेश है। गार्डन्स बाय द बे की विशेषज्ञता और अनुभवों का लाभ नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास के साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर लैंडस्केपिंग और हरित क्षेत्रों के विस्तार में लिया जा सकता है।
इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। लीडरशिप डिनर में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सदस्यों के साथ मास्टरकार्ड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ के 7 सदस्यीय और हरियाणा के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की।
(मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit) यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर को SING फोरम 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात 6 अक्टूबर को सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आयोजित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
(मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit) I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good. Web Title: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai Singapore Visit CG Crime News: CG में अदाणी की फैक्ट्री में बलवा, इस बात को लेकर भिड़े छत्तीसगढ़ और बिहार के मजदूर, TI समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल Vande Bharat: CEC के इस्तीफे के नाम… बढ़ता जा रहा संग्राम!
मुंबई में उद्धव-राज ने मिलाया हाथ, क्या SIR मामले में चुनाव आयोग पर बढ़ रहा दबाव? West Bengal News: लव जिहाद के आरोपियों की अब खैर नहीं! यहां की सरकार लाने जा रही नया कानून, सीएम ने खुद दी जानकारी Retired IAS Murder Case Update: रिटायर्ड IAS अधिकारी हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस ने आरोपी पर घोषित किया इतने हजार का इनाम Wife Killed Husband In Kerala: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, हत्या का तरीका जानकर सहम जाएंगे आप Vishwakarma Shram Samman Yojana 2.0: कारीगरों को प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे रुपए, इस खास सुविधा का भी मिलेगा लाभ, पारंपरिक हुनर को नई पहचान देने योगी सरकार की शानदार पहल Bihar Child Death News: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीन दिनों में चार लड़कियों समेत 9 बच्चों की मौत, घरों में पसरा मातम, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

