राष्ट्रवाणी: धमतरी जिले के कुरूद स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन के बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को एसीबी रायपुर ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी प्रकाश चन्द्राकर से कृषि भूमि को व्यावसायिक प्रयोजन हेतु डायवर्सन कराने के बदले बीस हजार रुपये मांगे थे।
शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई कर दबोचा।

