राष्ट्रवाणी: राजनांदगांव, 10 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक अज्ञात हमलावर ने घर में कथित तौर पर घुसकर 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात डोंगरगढ़ कस्बे के पास स्थित चौथाना गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुसा और उन पर तथा उनके बच्चों हितेंद्र (21) और ममता (19) पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डोंगरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय कमला के पति घर से बाहर थे। जब वह लौटे तो उन्होंने घर में खून से लथपथ शव देखे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
Web Title: छत्तीसगढ़ में महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल CG News: राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ के इन दो शहरों में शुरू हो सकती है इलेक्ट्रिक बस! उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा करार Dongargarh Navratri Mela Preparations: एसपी अंकिता शर्मा ने बताया, ‘रात में देवी-दर्शन करने डोंगरगढ़ क्यों आते है भक्त’.. इस बार 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुने आप भी CG Crime News: छत्तीसगढ़ में प्रभारी प्रिंसिपल हिरासत में.. 9वीं की छात्रा के साथ की ये घिनौनी हरकत, छुट्टी के बाद करता था ये काम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर देश को अराजकता की ओर धकेलने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Raigarh Road Accident Data 2026: 9 महीनो में 621 सड़क हादसे.. 334 लोगों की दर्दनाक मौतें, रोड एक्सीडेंट के मामले में रिकॉर्ड कायम कर रहा छत्तीसगढ़ का ये जिला योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश की चुनौती स्वीकार की, अयोध्या से चुनाव लड़ने का दिया निमंत्रण Rajnandgaon Double Murder Case: संस्कारधानी में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, अब इस सिस्टम से होगी खाद की आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने लिया गया बड़ा फैसला

