राष्ट्रवाणी: अगर आप बजट रेंज में एक 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो घरेलू ब्रांड Lava का Lava Virat V1 5G …और पढ़ें Lava Virat V1 5G पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू ब्रांड Lava International का किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Virat V1 5G इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च हुआ था।
ये नया हैंडसेट दो कलर ऑप्शन्स में आता है और इसमें 6.75-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके रियर में एआई-सपोर्टेड डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका मेन कैमरा 13-मेगापिक्सल का है। इस 5G मॉडल में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
अगर आप बजट में एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अच्छी खबर ये है कि फ्लिपकार्ट इस पर कुछ शानदार ऑफर्स भी दे रहा है। आइए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।
Lava Virat V1 5G को लॉन्च के वक्त 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। हालांकि, इस फोन का Arya Blue, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 11,799 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्टेड है। साथ ही यहां 1,966 रुपये प्रति महीने की कीमत पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI भी दिया जा रहा है।
इसके अलावा फ्लिपकार्ट Axis और SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स 590 रुपये तक कैशबैक भी सकेंगे। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 10,700 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। Lava Virat V1 5G आर्या ब्लू और सोनार गोल्ड कलर्स में उपलब्ध है।
कंपनी ने ये भी पक्का किया है कि वह Lava Virat V1 5G के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस देगी। Lava Virat V1 5G Android 16 पर काम करता है। फोन में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
Lava Virat V1 का 5G वेरिएंट Unisoc T8200 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन की ऑनबोर्ड रैम को वर्चुअली 4GB तक और बढ़ाया जा सकता है, जबकि इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Virat V1 5G में एआई-बैक्ड डुअल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP64 रेटिंग मिली हुई है। पावर बैकअप के लिए Lava Virat V1 5G में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

