राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Job Vacancy 2026 Last Date: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी /image: एआई Generated रायपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वाराआज 16 अक्टूबर (CG Job Vacancy 2026 Last Date) को शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें छह नियोजक कंपनियों द्वारा कुल 426 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की उपसंचालक पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में एलएक्सईआर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, आईकैमेट एचआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आर.एस. इंक., शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, एसएल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड तथा इंडिया हेल्प पॉइंट डॉट कॉम सहित कुल छह नियोजक शामिल होंगे।
इन कंपनियों में आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक उत्तीर्ण तथा आईटीआई, डिप्लोमा एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले (Raipur Rojgar Mela 2026) में शामिल होने के इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बैरन बाजार, रायपुर में उपस्थित होना होगा।
साथ ही रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा तथा सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है। जिला स्तरीय रोजगार मेला अभ्यर्थियों एवं नियोजकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। रिक्त पदों की संख्या, निर्धारित योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ अथवा जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।
CG Job Vacancy 2026 Last Date| Raipur Rojgar Mela 2026|Chhattisgarh Job Fair| Raipur Job Vacancy| 426 Posts Recruitment| CG Rojgar Mela 16 October| उत्तर: रोजगार मेला 16 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Job Vacancy 2026 Last Date आज एक और अय्याश, कातिल बीवी को मिलेगी फांसी की सजा!.. प्रेमी के साथ मिलकर पति के बिस्तर पर छोड़ दिया था सांप, लेकिन खुल गया राज.. आज रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, स्टेडियम में इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री, कहां और कैसे देखें लाइव?
फिर महंगा होने वाला है पेट्रोल-डीजल? इतने रुपये बढ़ सकते हैं दाम, जानिए आज क्या है एक लीटर की कीमत! Today Live Breaking News: CJP का तिरंगा मार्च आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी गिफ्ट निफ्टी का इशारा, ग्लोबल मार्केट्स का मिजाज और बाजार की ओपनिंग… जानिए आज क्या है संकेत?
‘मुस्कान की तहत कातिल सोनम रघुवंशी को भी मिले फांसी की सजा’.. ब्लू ड्रम हत्याकांड में फैसले के बाद सुनें क्या कहा राजा की माँ ने प्रदर्शन कर रहे चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस ने किया डिटेन, बोले- पदवृद्धि का आदेश जारी होने तक जारी रहेगा आंदोलन लेवल क्रॉसिंग पर फंसी कार को ट्रेन ने मारी जोरदार टक्कर, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो, DRM ने दिए जाँच के आदेश

