राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): NMMS Scholarship 2026: छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन /image: एआई Generated रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों की मौज होने वाली है। छात्रों को हर महीने 1000 रुपए मिलने वाला है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राष्ट्रीय साधन सह-प्रवीण्य छात्रवृत्ति योजना (NMMSE 2026-27) के लिए नि:शुल्क आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक स्टूडेंट्स 23 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 2246 सीटें तय की गई हैं।
इस परीक्षा में चयनित आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययन के लिए हर महीने 1000 रुपये की छात्रवृत्ति केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। इस तरह छात्रों को एक साल में 12 हजार रुपए और चार साल में ये छात्रवृत्ति की राशि कुल 48 हजार रुपए की छात्रवृत्ति (NMMS Scholarship 2026) मिल सकती है।
ऐसे में अब पात्र स्टूडेंट्स बिना समय गंवाए तुरंत आवेदन करें। इस योजना के लिए 7वीं में कम से कम 55% अंक होना जरूरी है। अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को 5% की छूट मिलेगी।
माता-पिता या पालक की सभी स्रोतों से सालाना आय 3.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी भरे हुए और सत्यापित आवेदन को 23 अक्टूबर तक अपने स्कूल के प्राचार्य के पास जाकर जमा कर सकते हैं। संस्था प्रमुखों के लिए जिला स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर है।
उत्तर: योजना के तहत चयनित पात्र विद्यार्थियों को हर महीने ₹1,000 यानी सालाना ₹12,000 की छात्रवृत्ति मिलेगी। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Scholarship 2026 Class 8 Students 1000 Rupees NMMS Scholarship Last Date 2026 रायपुर से पुणे 20000 तो मुंबई 15500, दिवाली से पहले ताबड़तोड़ महंगी हुई प्लेन की टिकट, जानिए दिल्ली का किराया अखिलेश के लिए आजम जरूरी या मजबूरी?
चुनाव से पहले जेल में मुलाकात के पीछे ये है असली वजह Today Live Breaking News: आज छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल वैभव की एंट्री! अभिषेक या संजू में से कौन होगा बाहर? NZ से भिड़ंत आज, कप्तान अय्यर के सामने होगी ये चुनौतियां यहां पेट्रोल 14.55 और डीजल 6.54 रुपए प्रति लीटर सस्ता, जानिए आज आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट नीले ड्रम के बाद लोहे के संदूक में मिली लाश, बीवी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी बेरहम मौत, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा आज से छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी और धन लाभ के संकेत, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

