राष्ट्रवाणी: CNG कीमत Today: अडानी गैस ने CNG की कीमतों में ₹4.45 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे अब कीमत …और पढ़ें CNG कीमत Hike: दीवाली से पहले महंगाई का तगड़ा झटका! इस शहर में बढ़े CNG के दाम, ₹100 के पास पहुंची कीमत अडानी गैस ने अहमदाबाद में CNG की कीमतें बढ़ाईं।
CNG की कीमत ₹4.45 बढ़कर ₹98.47 प्रति किलोग्राम हुई। बढ़ोतरी का कारण प्राकृतिक गैस की खरीद लागत में वृद्धि। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
दीवाली की तैयारियां जहां जोरो-शोरों पर हैं, इसी बीच लोगों की महंगाई (Inflation) का एक और झटका लगा है। अडानी गैस (Ad Gas) ने अचानक कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस यानी CNG की कीमतों (CNG कीमत Hike) में 4.45 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़ोतरी कर दी है। जिससे अब लोगों का मंथली बजट और ज्यादा बिगड़ सकता है।
आइए जानते हैं कि कहां इसका असर दिखाई देगा। अडानी गैस के द्वारा बढ़ाए गए इन दामों का असर गुजरात के अहमदाबाद (Ahemdabad CNG कीमत) में दिखाई देगा। अगस्त 2026 में भी कंपनी ने सीएनजी के दामों में ₹4 प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब सीएनजी की कुल कीमत ₹98.47 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
यानी कि सीएनजी के दाम ₹100 के बहुत करीब पहुंच गए हैं। हालांकि अडानी गैस द्वारा बढ़ाए गए दामों का असर गुजरात के बाहर देखने को नहीं मिलेगा। इस अचानक हुई बढ़ोतरी की वजह बताते हुए ATGL के एक मीडिया प्रवक्ता द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार नेचुरल गैस की खरीद लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से ये कदम उठाना पड़ा।
कंपनी के मुताबिक, घरेलू गैस की कम उपलब्धता, सप्लाई में कटौती और दुनिया भर में चल रहे तनाव (भू-राजनीतिक हालात) के कारण ग्लोबल मार्केट में गैस के दाम काफी उछल गए हैं। नोएडा: ₹95.59 प्रति किलोदिल्ली: ₹86.98 प्रति किलो मुंबई: ₹89.00 प्रति किलो चेन्नई: ₹99.50 प्रति किलो कोलकाता: ₹103.00 प्रति किलोजयपुर: ₹99.50 प्रति किलो

