राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने माँ दंतेश्वरी से देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने मंदिर में माँ दंतेश्वरी के दर्शन किए और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति का परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के प्रति अंचल के लोगों की अटूट श्रद्धा है। माँ दंतेश्वरी बस्तर की आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन के लिए आगमन बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अपनी अनुपम जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और विशिष्ट जीवन मूल्यों के लिए देश-दुनिया में अलग पहचान रखता है। यहाँ की परंपराओं में प्रकृति, आस्था और समाज के बीच गहरा संबंध दिखाई देता है। राष्ट्रपति जी के प्रवास से बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि माँ दंतेश्वरी बस्तर अंचल की आराध्य देवी हैं। माँ दंतेश्वरी के प्रति बस्तरवासियों की गहरी आस्था है और उनकी उपासना क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। माँ दंतेश्वरी से जुड़ी आस्था बस्तर की सदियों पुरानी परंपराओं और यहां के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में गहराई से रची-बसी है।
उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है।
विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
Web Title: President Droupadi Murmu Visits Maa Danteshwari Temple in Jagdalpur During Bastar Tour बिना कोचिंग घर पर की UPSC की तैयारी, पहले प्रयास में मारी बाजी, अब संभालेंगी IPS की जिम्मेदारी, जानें कौन है उर्मी सिन्हा? फोन खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव! अब सिर्फ इतने फोन खरीद पाएंगे लोग, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला?
छत्तीसगढ़ में इन लोगों के राशन कार्ड होंगे निरस्त, जानें वजह, पढ़ें पूरी खबर दिवाली पर करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी गैस! कंपनी ने ब्लॉक कर दिया कनेक्शन, जानिए क्या है वजह औंधे मुंह गिरे स्विगी के शेयर, सीधे पहुंचा 52 हफ्ते के निचले स्तर पर, दिवाली से पहले निवेशकों का निकला दिवाला!
दिवाली से पहले पुलिस महकमे में बंपर तबादले, बदले गए इन जिलों के एसपी, डीएसपी और एडिशनल एसपी, देखिए लिस्ट यूट्यूब देख घर में छापे 200-200 रुपए के नकली नोट, दशहरे में खपाते ऐसे धराए दो शातिर, जानें कैसे चलता था पूरा खेल? छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर प्रशासन की अहम बैठक, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानिए कब से हो सकती है शुरू

