राष्ट्रवाणी: Bank Holiday: आज 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं, और 25 अक्टूबर रविवार तथा 26 …और पढ़ें आज 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद हैं। 24 से 26 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी।
नई दिल्ली। Bank Holiday: आज शनिवार का दिन है और अगर अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको एक बार बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर शनिवार को बंद नहीं रहते हैं।
कुछ शनिवार को भारत में बैंक बंद तो कुछ शनिवार को खुले रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। वहीं, महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं।
आज महीने का चौथा शनिवार है इसलिए आज पूरे भारत में बैंक बंद (Bank Holiday) हैं। पहला शनिवार को बैंक सामान्य तौर पर खुले रहते हैं।दूसरा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।तीसरा शनिवार को सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं।चौथा शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। अगर महीने में पांचवां शनिवार पड़ता है, तो सामान्य तौर पर बैंक खुले रहते हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और राज्य स्तर पर घोषित छुट्टियों के कारण भी बैंक बंद हो सकते हैं। आज यानी 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक बैंक बंद रहेंगे। 24 और 25 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा तो सोमवार यानी 26 अक्टूबर को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
सोमवार को अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी इन शहरों में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। बैंक की छुट्टियों के दौरान भी, देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहती हैं, ताकि बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बिना किसी रुकावट के बनी रहे।
ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करके आसानी से वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं।

