राष्ट्रवाणी: सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म मातृभूमि का नाम चर्चा में बना हुआ है।
पिछले 6 महीनों से निर्देशक अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनने वाली इस वॉर ड्रामा फिल्म को नई रिलीज डेट नहीं मिल रही है। लेकिन फिलहाल मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर सलमान खान के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है, क्योंकि मामला इस मूवी की नई रिलीज डेट से जुड़ा हुआ है।
17 अप्रैल 2026 को सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड की तरफ से मूवी की रिलीज सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। फिर रक्षा मंत्रायल के हस्तक्षेप के बाद फिल्म के कई सीन्स और संवाद में बदलाव किया और इस तरह से मातृभूमि अटकती चली गई।
बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय की तरफ से मातृभूमि ने अपनी दूसरी स्क्रीनिंग में सफलता हासिल कर ली है और नए बदलाव के साथ सलमान खान की इस मूवी को सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। लेकिन अभी भी सेंसर बोर्ड के समक्ष मातृभूमि की स्क्रीनिंग होना बाकी है, जिसके लिए अभी कोई दिन-तारीख तय नहीं हुआ है।
जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मातृभूमि के मेकर्स जल्द से जल्द अपनी फिल्म को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं। बताया ये भी जा रहा है कि अगर सीबीएफसी की तरफ से मातृभूमि को सर्टिफिकेट दे दिया जाता है, तो अगले महीने 13 नवंबर 2027 को मातृभूमि को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।
आपको बता दें सलमान खान और निर्देशक अपूर्व लखिया ने बैटल ऑफ गलवान के तौर पर इस मूवी का एलान किया था। बाद में इसका टाइटल मातृभूमि में तब्दील कर दिया गया। ये वॉर ड्रामा फिल्म साल 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान इंडियन आर्मी के बिहार रेजीमेंट के कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार निभा रहे हैं।
