राष्ट्रवाणी: अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने अपना पहला गाना जया बच्चन के लिए गाया था जिसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) गाने वाली थीं। अनुराधा पौडवाल ने 70s में किया था सिंगिंग डेब्यू पहली बार जया बच्चन की आवाज बनी थीं अनुराधा अनुराधा से पहले लता मंगेशकर गाने वाली थीं गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी आवाज भक्ति में लीन करने के लिए काफी हैं। उन्होंने बॉलीवुड करियर से इतर भजन और भक्ति गीत गाकर अमिट छाप छोड़ी।
अनुराधा पौडवाल हमेशा से गायिका बनना चाहती थीं, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। घर में गीत गुनगुनाने वालीं अनुराधा के पति और संगीतकार अरुण पौडवाल जानते थे कि उनकी पत्नी अच्छा गाती हैं। इसलिए वह कभी-कभी गानों का रिहर्सल उनसे करा लिया करते थे और इसी तरह एक दिन उनकी किस्मत ने करवट ली।
अरुण पौडवाल साल 1973 में आई फिल्म ‘अभिमान’ में एसडी बर्मन (S.D Burman) के सहायक थे। जया बच्चन (Jaya Bachchan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर फिल्म में एक श्लोक था जिसे जया पर फिल्माया जाना था। इस गीत को लता मंगेशकर गाने वाली थीं और अनुराधा को डमी के तौर पर अपनी आवाज रिकॉर्ड करनी थी।
गणेश अनंतरमन की किताब बॉलीवुड मेलोडीज के मुताबिक, जब अनुराधा की आवाज में एसडी बर्मन ने श्लोक को सुना तो वह उन्हें इतना पसंद आ गया कि उन्होंने तुरंत लता को रिप्लेस कर वो गाना अनुराधा की आवाज में ही रिकॉर्ड कर लिया। तो इस तरह अनुराधा ने फिल्मों में कदम रखा और उन्हें पहले ही गीत से पहचान मिल गई।
इसके बाद अनुराधा पौडवाल ने सिनेमा को एक से बढ़कर एक गाने दिए। ‘भजन क्वीन’ के नाम से मशहूर अनुराधा पौडवाल ने कई सुपरहिट भक्ति गीत दिए हैं। साथ ही उन्होंने कई कल्ट बॉलीवुड गाने भी गाए हैं।
यहां देखिए उनके बेस्ट गानों में से कुछ की लिस्ट… अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर में 550 फिल्मों में करीब 9 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। आज वह सिनेमा की सबसे महान गायिकाओं में से एक हैं।
