राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): रायपुरः खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए सोसायटियों में लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है।
किसान अपनी सुविधा के अनुसार एप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से किसान 24×7 ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन व्यवस्था से किसानों के समय और श्रम की बचत होने के साथ ही धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। धान विक्रय के लिए किसानों की जोत के अनुसार टोकन की संख्या निर्धारित की गई है। दो एकड़ तक के लघु एवं सीमांत किसानों को एक टोकन मिलेगा।
दो एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक के किसानों को अधिकतम दो टोकन तथा 10 एकड़ से अधिक रकबे वाले किसानों को अधिकतम तीन टोकन प्राप्त करने की सुविधा होगी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह टोकन में धान की मात्रा दर्ज करने की सुविधा रहेगी। किसान अपनी आवश्यकता और उपलब्धता के अनुसार मात्रा दर्ज कर टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
यदि किसान किसी टोकन पर अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेचता है, तो उसकी शेष पात्रता समाप्त नहीं होगी। वह पात्रतानुसार शेष मात्रा का धान दूसरे अथवा तीसरे टोकन के माध्यम से बेच सकेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के लिए अधिक सुविधा और विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार सोसायटियों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर सुगमता से धान का विक्रय कर सकें।
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
Web Title: Dhan Kharidi Token Kaise Milega Chhattisgarh Farmer छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसियों को जाना था दिल्ली, लेकिन आखिरी वक़्त में रेलवे ने कर दिया खेला, पढ़ें क्या है पूरा मामला.. IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों पर एक्शन! हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब छत्तीसगढ़ के हर जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?.. प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया ये निर्देश, आप भी पढ़ें दर्शन के बहाने मंदिर आई महिला ने पार किए भगवान के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात, आप भी देखें वायरल वीडियो युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, दोस्त को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला प्यारे मियां को कोर्ट ने सुनाई 10 बार आजीवन कारावास की सजा, कांड भी ऐसे कि जानकर रह जायेंगे हैरान 45 साल की उम्र में भी मिलेगा सरकारी भर्ती का मौका!
संविदा कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 30 दिनों में होगा फैसला भाजपा को लगा तगड़ा झटका, पूर्व सांसद ने थाम लिया इस पार्टी का दामन, राज्यसभा की थी उम्मीद लेकिन..
