राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): बिलासपुर, 27 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की 17 वर्षीय एक लड़की ने अपने बड़े भाई को रूस में कथित तौर पर बंधक बनाकर युद्ध में शामिल होने के लिए मजबूर किए जाने का दावा किया और उसे वापस लाने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी।
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिल्हा इलाके की रहने वाली आशी दुबे ने प्रशासन को एक पत्र सौंपकर अपने भाई विनीत कुमार दुबे (21) की वापसी के लिए सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है। विनीत इस महीने की शुरुआत में नौकरी के सिलसिले में रूस गया था।
बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनीश सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़की से शिकायत मिली है, जिसमें गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गया है कि उसके भाई को रूस में हिरासत में रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगभग एक हफ्ते पहले भारतीय दूतावास को पत्र लिखा था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
जैसे ही हमें जवाब मिलेगा, आगे की कार्रवाई की जाएगी।’ बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले पर एसएसपी से चर्चा की है, जिन्होंने भारतीय दूतावास को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया है और उन्हें उम्मीद है कि इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान आशी ने बताया कि उसका भाई टेलीग्राम ग्रुप के जरिए मिले नौकरी के ऑफर पर रूस गया था। आशी के मुताबिक वह एक अक्टूबर को रूस पहुंचा और छह अक्टूबर को परिवार को एक वॉयस मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा कि कुछ लोग उसे कहीं ले जा रहे हैं और वह व्यस्त रहेगा। आशी के अनुसार उसने परिवार से यह भी कहा कि अगर वे उससे संपर्क न कर पाएं, तो चिंता न करें।
लड़की ने कहा कि बाद में परिवार ने ध्यान दिया कि वॉयस मैसेज में पीछे से किसी और की भी आवाज आ रही थी। आशी का दावा है कि सात अक्टूबर से विनीत से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। लड़की ने बताया कि उसने आठ अक्टूबर को भारतीय दूतावास को ईमेल करके अपने भाई के लापता होने की जानकारी दी।
उसने बताया कि दूतावास ने जवाब दिया है कि वे मामले की जांच करेंगे और उसका पता लगाने की कोशिश करेंगे। Web Title: रूस में छत्तीसगढ़ के युवक को हिरासत में लिए जाने का दावा, बहन ने सरकार से मदद मांगी पहले दौरे की ‘कहानी’.. क्या कह गई स्मृति ईरानी? विपक्ष के आरोपों में कितनी सच्चाई, भाजपा में नए प्रभारी आने से क्या बदलेगा?
छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसियों को जाना था दिल्ली, लेकिन आखिरी वक़्त में रेलवे ने कर दिया खेला? पढ़ें क्या है पूरा मामला.. IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों पर एक्शन! हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब छत्तीसगढ़ के हर जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?.. प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया ये निर्देश, आप भी पढ़ें 45 साल की उम्र में भी मिलेगा सरकारी भर्ती का मौका!
संविदा कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 30 दिनों में होगा फैसला छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवकों, उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होगी छत्तीसगढ़ में 340 पुलिसकर्मियों का तबादला, इस जिले में दिवाली से पहले SP ने जारी की तीन अलग-अलग लिस्ट, देखें छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, धान बेचने के लिए घर बैठे ऐसे मिलेगा टोकन, जानिए पूरा प्रोसेस
