राष्ट्रवाणी (दंतेवाड़ा ब्यूरो): बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तेजी से शक्तिशाली होकर भारत की ओर बढ़ने लगा है। बुधवार की दोपहर बापटला और विशाखापट्टनम के बीच यह प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में टकरा सकता है। इस दौरान हवा की गति 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
इस तूफान को लेकर छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कोंडागांव जिले में कल स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के दृष्टिकोण से छात्र-छात्राओं को स्कूल पहुंचने में होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए दिनांक 28 अक्टूबर दिन बुधवार को कोंडागांव जिले के समस्त शैक्षणिक शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त अवकाश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा। यह ओदश तत्काल प्रभावशील होगा। जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी में चक्रवात के प्रभाव से 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
इसके मद्देनजर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी होने की जानकारी दी गई है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में बुधवार, 28 अक्टूबर और गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।
बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में भी इसी तरह के आदेश जारी किए गए हैं। सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है। Web Title: Holiday Orders Issued in Several Districts Due to Cyclone Arnab राहुल को ‘सुप्रीम’ नोटिस, 1 नवंबर से पहले कांग्रेस सांसद के सामने आई ये नई अड़चन, जानिए क्या है पूरा मामला दिग्गी की ‘ईगो थ्योरी’.. सज्जन का काउंटर अटैक!
कमलनाथ के दर्द को दिग्गी ने कुरेदा! कांग्रेस के भीतर कोई नई सियासी खींचतान आकार ले रही है? पहले दौरे की ‘कहानी’.. क्या कह गई स्मृति ईरानी?
विपक्ष के आरोपों में कितनी सच्चाई, भाजपा में नए प्रभारी आने से क्या बदलेगा? छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेसियों को जाना था दिल्ली, लेकिन आखिरी वक़्त में रेलवे ने कर दिया खेला? पढ़ें क्या है पूरा मामला.. IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों पर एक्शन!
हाईकोर्ट ने थमाया अवमानना नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब छत्तीसगढ़ के हर जिले में रहेगी स्कूलों की छुट्टी?.. प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को दिया ये निर्देश, आप भी पढ़ें दर्शन के बहाने मंदिर आई महिला ने पार किए भगवान के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात, आप भी देखें वायरल वीडियो युवती की मौत के मामले में पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, दोस्त को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
